फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Major accident in Mirzapur Crusher plant structure collapses due to blasting vibrations four workers dead

मिर्जापुर में बड़ा हादसा: ब्लास्टिंग के कंपन से धराशाई हुआ क्रशर प्लांट का डग, चार मजदूरों की मौत की सूचना

Sat, 05 Sep 2026 04:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 05 Sep 2026 04:50 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्टिंग के कंपन से क्रशर प्लांट का डग धराशाई हो गया। हादसे में चार मजदूरों की मौत की सूचना है। हालांकि प्रशासनिक पुष्टि नहीं की गई है। 

विज्ञापन
Major accident in Mirzapur Crusher plant structure collapses due to blasting vibrations  four workers dead
घटनास्थल पर बिखरा मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगवती देई पहाड़ी पर शनिवार की दोपहर बने क्रशर प्लांट में ब्लास्टिंग के कंपन से डग धराशाई  हो गया। जिससे वहां पर ताश खेल रहे चार मजदूर दब गए। जेसीबी की मदद से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक मलबे से निकलने वाले चार लोगों की मौत हो गई थी। पर अब तक मौत की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सभी को अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि भगवती देवी में क्रेशर प्लांट है। जहां पर प्रतिदिन  ब्लास्ट होता है । एक से डेढ़ बजे के बीच  पत्थर तोड़ने के लिए ब्लास्ट होता है। शनिवार को एक से डेढ़ के बीच जब ब्लास्टिंग की गई तो वहां पर एक स्ट्रक्चर है। जो बारिश के कारण नींव में पानी जान से कमजोर हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लास्टिंग के कम्प्पन से वह धराशाई हो गया। पास में ताश खेल रहे  चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए। सभी को बाहर निकाल कर ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया है। अभी किसी के मौत की  नहीं हुई है पर सभी गंभीर रूप से घायल है। मौके पर जाकर जांच पड़ताल की जा रही है। चारों मजदूर सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के बाद गांव के रहने वाले हैं।

ये हुए हादसे का शिकार
शोक गोंड, लालबहादुर बैगा, दुर्योधन विश्वकर्मा व राकेश गोंड हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed