फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rahul Gandhi attacks state government over the deaths of 30 tribal children in Balaghat

'ये सरकार की पूर्ण विफलता': बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर बोले राहुल गांधी, कड़ी कार्रवाई की मांग की

Sat, 05 Sep 2026 07:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/बालघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/बालघाट Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 05 Sep 2026 07:18 PM IST
सार

बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा। उन्होंने इसे पूर्ण विफलता बताते हुए तत्काल जांच, इलाज और राहत की मांग की। क्षेत्र में 798 बीमार मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi attacks state government over the deaths of 30 tribal children in Balaghat
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर-बिरसा क्षेत्र में मलेरिया और मौसमी बीमारियों से हुई 30 बच्चों की मौत पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दुख जताया है। उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक बताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मृत्यु की खबर बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक है। घातक बीमारियों के साथ पीने के पानी, पोषण और समय पर इलाज जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव भी बच्चों की जान ले रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की पूर्ण विफलता है। मुख्यमंत्री को स्वयं इसका समाधान करना चाहिए और क्षेत्र में तत्काल जांच, इलाज और राहत उपलब्ध करानी चाहिए। बच्चों की जिंदगी से समझौता नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैगा आदिवासी ग्राम अतरिया आरामटोला निवासी 10 वर्षीय गजेंद्र मरकाम की गुरुवार, 3 सितंबर को मौत हो गई थी। शुरुआती जानकारी में बच्चे की तबीयत खराब होने और मलेरिया से पीड़ित होने की बात सामने आई थी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही होगी। इसके साथ ही क्षेत्र में मृतकों की संख्या 29 से बढ़कर 30 हो गई है।


पढ़ें: दुकान में घुसा 12 फीट का विशाल अजगर, एक-एक कर पांच मुर्गियों को बनाया शिकार; खौफ में आया पूरा इलाका

आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में लगातार हो रही मौतों के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतक बच्चों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की राज्य सरकार पर हालात संभालने में विफल रहने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार मौतों से जुड़े तथ्य छिपा रही है और मृतकों की वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।

बिरसा ब्लॉक के कुंडेक्सा, कोरका और बोंडारी गांवों में घर-घर जाकर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में मलेरिया, दस्त, रैशेज (चकत्ते) के साथ बुखार और त्वचा संबंधी बीमारियों के कुल 798 मामले सामने आए। रविवार तक की सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, इनमें 320 लोग मलेरिया, 155 लोग दस्त, 146 लोग शरीर पर रैशेज के साथ बुखार और 177 लोग त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित पाए गए। पहचाने गए 798 मरीजों में से 569 का इलाज घर पर किया गया, जबकि 229 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 201 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 28 का इलाज अभी जारी है।

तीनों गांवों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वेक्षण और इलाज का काम जारी है। स्वास्थ्य टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और जरूरत पड़ने पर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की जा रही है। बीमारियों का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मलेरिया जैसे बुखार और त्वचा संक्रमण के साथ-साथ पोषण की कमी सहित कई संभावित कारणों से जुड़े लक्षणों की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed