फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Banke Bihari Temple, Mangala Aarti at 1:55 AM Amid Massive Devotee Rush

जन्माष्टमी 2026: बांके बिहारी का दिव्य अभिषेक, रात 1.55 पर हुई मंगला आरती; छवि देख मंत्रमुग्ध हो गए श्रद्धालु

Sat, 05 Sep 2026 07:26 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 07:26 AM IST
सार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मध्यरात्रि ठाकुरजी का भव्य जन्माभिषेक किया गया और सेवायतों ने 21 किलो का मावा केक काटा। रात 1:55 बजे मंगला आरती के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दर्शन कराए गए।
 

विज्ञापन
Banke Bihari Temple, Mangala Aarti at 1:55 AM Amid Massive Devotee Rush
बांके बिहारी का दिव्य अभिषेक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कान्हा के जन्म पर पूरा वृंदावन भक्ति के रंग में रंग गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों से लेकर गलियों तक श्रद्धालुओं का ऐसा रेला नजर आया, मानो आस्था की धारा बह निकली हो। हर भक्त की एक ही चाह थी आराध्य के जन्मोत्सव का साक्षी बनकर उनके सांवरे स्वरूप की एक झलक पा लेना। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी की मध्यरात्रि पर्दे की ओट में ठाकुरजी का जन्माभिषेक हुआ। दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, यमुनाजल, केवड़ा-गुलाबजल, इत्र, नवरत्न और औषधीय द्रव्यों से ठाकुरजी का अभिषेक किया गया।
विज्ञापन


 

अभिषेक के बाद ठाकुरजी को बेशकीमती नगों से जड़ित जरी की पोशाक धारण कराकर पाग, पंजीरी, मेवा, फल और दूध से बने मिष्ठान्न निवेदित किए गए। सेवायत ने 21 किलो का मावा का केक भी काटा। रात करीब 1:55 बजे होने वाली आरती के दर्शन के लिए भक्त घंटों पहले से उत्सुक रहे। वर्ष 2023 में मंगला आरती के दौरान हुए हादसे के बाद कोर्ट के आदेश के बाद हाईपावर्ड कमेटी ने इस बार भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 600 लोगों को मंदिर के अंदर प्रवेश दिया। इसके लिए प्रवेश पास जारी किए गए है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए किए दर्शन
मंदिर के बाहर चबूतरे और गली में खड़े होकर श्रद्धालु टीवी स्क्रीन पर आराध्य को निहारकर खुद को धन्य करते नजर आए। मंदिर के चबूतरे के अलावा विद्यापीठ चौराहा, किशोरपुरा तिराहा, जुगलघाट, जादौन पार्किंग पर स्क्रीन लगाकर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए श्रद्धालुओं को आराध्य के दर्शन कराए। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि इस बार पहली बार मंगला आरती का सजीव प्रसारण किया जाएगा।

 
विज्ञापन

अधिकारी संभाले रहे व्यवस्था
अधिकारी मंगला आरती के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी सुबह से शाम तक व्यवस्था करते हुए नजर आए। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस बल के साथ मंदिर का निरीक्षण किया और अधीनस्थोें को निर्देश दिए। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार परेशानी नहीं आए इसके लिए जगह-जगह होल्डिंग एरिया बनाए गए। दूसरे जिलों को फोर्स भी तैनात किया गया है। पीए सिस्टम से अनाउंसमेंट किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे, वॉच टावरों से पुलिस नजर रखे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed