चहनियां विकासखंड के टांडा कला क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा बाजार में सफाई व्यवस्था की लापरवाही सामने आई है। सफाई कर्मियों द्वारा समय पर सीवर नालियों की सफाई नहीं किए जाने से नालियां कचरे से भरकर जाम हो गई हैं। इसके चलते गंदा पानी नई बनी सीसी सड़क पर फैलकर बह रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग बलुआ–चहनियां आने-जाने का मुख्य रास्ता है। बाजार, विद्यालय और अन्य जरूरी स्थानों पर जाने वाले लोगों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। दुर्गंध और गंदगी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सफाई कर्मी भेजकर सीवर नालियों की सफाई कराई जाए, ताकि सड़क पर फैले गंदे पानी से राहत मिल सके और आमजन को हो रही परेशानी का समाधान हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।