फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   New team of Chakia Vyapar Mandal formed; Rajan appointed President and Sanjay General Secretary.

Chandauli News: चकिया व्यापार मंडल की नई टीम गठित राजन अध्यक्ष और संजय महामंत्री

Tue, 06 Oct 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
New team of Chakia Vyapar Mandal formed; Rajan appointed President and Sanjay General Secretary.
नगर के व्यापारियों की बैठक रविवार देर शाम एक निजी लॉन परिसर में हुई। इसमें व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ व्यापारियों की समस्याओं और उनके हितों की रक्षा को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से राजन गुप्ता को अध्यक्ष, संजय चौहान को महामंत्री और नसरुद्दीन को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करेगा। इसके साथ ही सामाजिक सरोकारों में भी संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजन गुप्ता और महामंत्री संजय चौहान ने कहा कि नगर के व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। व्यापारियों के हितों के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यापारियों से एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता, अजय कुमार, शिवाजी, विजय कुमार, गुरुदेव चौहान, शिवरतन गुप्ता, संदीप गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रवि गुप्ता, उमेश चौहान, लोहा चौहान, आलोक साहू और सुदामा गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अरविंद मोदनवाल ने की और संचालन संरक्षक मंडल के अजय गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed