{"_id":"694f8d4aec3e0177f5049e20","slug":"weather-patterns-to-change-in-haryana-severe-cold-expected-in-the-new-year-2025-12-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलेगा, नए साल में कड़ाके की ठंड के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलेगा, नए साल में कड़ाके की ठंड के आसार
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: चंद्रप्रकाश नीरज
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:10 PM IST
Link Copied
अभी तक प्रदेशवासियों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मगर, 30 दिसंबर को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से नए साल में बूंदाबांदी की संभावना है। ऐसे में नए साल में प्रदेशवासियों को हाड़कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ेगा। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश में शीतलहर और कोहरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। नमी के कारण सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़त, जबकि दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ रही है। शुष्क उत्तरी पश्चिमी तेज़ गति की हवाएं चलने से कोहरा छंट जाता है और रात के तापमान में गिरावट जाती है। इन विक्षोभ में अंतराल कम होने के कारण ये ठंड के तेवरों को भी ढीला कर रहे हैं। अभी भी एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से शुक्रवार को हल्की बादलवाही व तराई वाले क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रहा। इस दौरान नारनौल में अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। इस तरह से नारनौल में दिन व रात प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।