Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Potato prices have fallen further, and delays in price difference compensation are pushing white potato farmers to the brink of ruin: BKU (Bharatiya Kisan Union)
{"_id":"694f977f63de40946a028b66","slug":"video-potato-prices-have-fallen-further-and-delays-in-price-difference-compensation-are-pushing-white-potato-farmers-to-the-brink-of-ruin-bku-bharatiya-kisan-union-2025-12-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"आलू के भाव और गिरे, भावान्तर भरपाई में देरी से सफेद आलू किसान तबाही की कगार पर: भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू के भाव और गिरे, भावान्तर भरपाई में देरी से सफेद आलू किसान तबाही की कगार पर: भाकियू
मंडियों में आलू के भाव में और गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सफेद आलू उत्पादक किसान गंभीर आर्थिक संकट में फंसता जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भावान्तर भरपाई योजना अब तक लागू नहीं की गई, जो किसानों के साथ अन्याय है।यह कहना है भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी का।
उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र भेजा है जिसमें बताया कि प्रदेश की अधिकांश मंडियों विशेषकर पंचकुला, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, अम्बाला तथा कुरुक्षेत्र की पिपली, शाहाबाद, बैबन आदि मंडियों में सफेद आलू के भाव लगातार गिर रहे हैं और यह भाव किसानों की उत्पादन लागत से काफी नीचे चले गए हैं।
यूनियन की ओर से बताया गया कि दूसरी ओर लाल आलू का भाव अपेक्षाकृत अधिक बना हुआ है, जिससे मंडियों का औसत/मोडल के कारण भाव ऊपर दिखाया जा रहा है। इसका सीधा नुकसान सफेद आलू उत्पादक किसानों को उठाना पड़ रहा है, क्योंकि इसी औसत के आधार पर उन्हें भावान्तर भरपाई योजना से बाहर किया जा रहा है।
चढ़ूनी ने कहा कि जब सफेद आलू का वास्तविक विक्रय मूल्य बेहद कम है, तो उसे लाल आलू के साथ जोड़कर औसत निकालना सरासर अन्याय है।
यह भी आरोप लगाया कि आलू की फसल मंडियों में आने के बावजूद पोर्टल पर किसानों द्वारा पंजीकृत फसल का सत्यापन अभी तक पूरा नहीं किया गया, जिसके कारण ई-खरीद पोर्टल पर कोटा जारी नहीं हो पा रहा और मंडियों में ऑनलाइन गेट पास नहीं कट रहे। इससे किसानों को मजबूरी में औने-पौने दामों पर फसल बेचनी पड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।