{"_id":"6ac407af0b577c90c6075967","slug":"group-of-friends-stage-protest-after-not-receiving-honorarium-for-two-years-chandauli-news-c-189-1-svns1011-155745-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दो साल से मानदेय नहीं मिलने पर समूह सखियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दो साल से मानदेय नहीं मिलने पर समूह सखियों का धरना
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में कार्यरत समूह सखी, बैंक सखी और बुककीपरों ने दो साल से मानदेय नहीं मिलने के विरोध में सोमवार को मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। समूह सखी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जुटीं महिलाओं ने मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। बाद में जिलाधिकारी के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एक सप्ताह में सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल और काम बंद करने की चेतावनी दी।
समूह सखी संघर्ष मोर्चा की अध्यक्ष गीता मौर्या ने कहा कि समूह सखी, बैंक सखी और बुककीपर के रूप में कार्यरत महिलाओं का दो साल का मानदेय लंबित है। काम पूरा करने के बाद नया कार्य सौंप दिया जाता है, लेकिन भुगतान नहीं किया जाता। विभागीय अधिकारियों से पूछने पर अगले महीने मानदेय आने का आश्वासन दिया जाता है।
संयोजिका राजेश्वरी चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाएं बिना अवकाश के प्रतिदिन 10 से 12 घंटे काम करती हैं। इसके बदले दो हजार रुपये मानदेय मिलता है। इसी राशि से स्मार्टफोन, इंटरनेट रिचार्ज और आने-जाने का खर्च भी उठाना पड़ता है। मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी बढ़ गई है। धरने में नौगढ़, चकिया, शहाबगंज, चंदौली, नियामताबाद, सकलडीहा, चहनिया और धानापुर ब्लॉक की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान अंजू पांडेय, चंद्रकला, अंजू, उर्मिला, रीता नैयर, अहिल्या देवी और रचना देवी समेत अन्य मौजूद रहीं। अध्यक्षता नौगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अनीता देवी ने की।