फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan hosts bhartiya Janata Party youth leader for dinner he praised for nice welcom

सलमान खान: अभिनेता ने भाजपा के युवा नेता को बुलाया अपने घर, किया ऐसा व्यवहार; सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

Tue, 06 Oct 2026 03:53 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 06 Oct 2026 03:53 PM IST
सार

Salman Khan: सलमान खान ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के कोषाध्यक्ष साई प्रसाद और उनकी पत्नी को अपने यहां डिनर पर बुलाया है। प्रसाद ने इस मुलाकात को यादगार बताया है।
 

विज्ञापन
Salman Khan hosts bhartiya Janata Party youth leader for dinner he praised for nice welcom
भाजपा के युवा नेता के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' और शो 'बिग बॉस 20' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के कोषाध्यक्ष साई प्रसाद के साथ मुलाकात को लेकर चर्चा में हैं। प्रसाद ने सलमान से मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। प्रसाद ने बताया कि उन्हें और उनकी पत्नी को एक्टर के घर डिनर के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रसाद की पोस्ट में क्या है?
प्रसाद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि वह सलमान खान से बातचीत कर रहे हैं। प्रसाद के साथ उनकी पत्नी भी है। दोनों सलमान खान को फूल देते हैं। प्रसाद ने अभिनेता की मेहमान नवाजी और सादगी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि शाम बातचीत से भरी रही और सलमान ने जिस तरह से अपने घर पर उनकी मेहमाननवाजी की, उससे वे बहुत प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan hosts bhartiya Janata Party youth leader for dinner he praised for nice welcom
भाजपा के युवा नेता के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
प्रसाद ने भाईजान की तारीफ की
पोस्ट के कैप्शन में प्रसाद ने लिखा, 'शानदार बातचीत और दिल से की गई मेहमाननवाजी से भरी एक यादगार शाम! मेरे और मेरी पत्नी के लिए अपने घर पर डिनर होस्ट करने के लिए सलमान भाई का शुक्रिया। भाई, आपके अपनेपन और सादगी ने सचमुच मेरा दिल जीत लिया।' बीजेवाईएम, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का युवा विंग है।
विज्ञापन

'बिग बॉस 20' में सलमान ने कटरीना का किया बचाव 
सलमान हाल ही में 'बिग बॉस 20' में शर्टलेस दिखने और अपने लुक को लेकर हो रही ऑनलाइन ट्रोलिंग पर बात करने की वजह से चर्चा में थे। उसी सेगमेंट के दौरान, उन्होंने कटरीना कैफ के बच्चे के जन्म के बाद बढ़े वजन पर की गई टिप्पणियों का भी अप्रत्यक्ष रूप से जवाब दिया और अभिनेत्रियों की आपत्तिजनक एंगल से तस्वीरें लेने के लिए पैपराजी की आलोचना की।

Salman Khan hosts bhartiya Janata Party youth leader for dinner he praised for nice welcom
भाजपा के युवा नेता के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान का वर्कफ्रंट
  • सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' है, जिसे अपूर्व लाखिया ने निर्देशित किया है।
  • इसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।
  • इस प्रोजेक्ट का शुरुआती नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था, लेकिन बाद में इसकी कहानी और नाम बदल दिए गए।
  • अभी तक इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
  • सलमान की एक और फिल्म पाइपलाइन में है, जिसका अभी कोई नाम तय नहीं हुआ है। 
  • इसे वामशी पैदिपल्ली निर्देशित कर रहे हैं। दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। 
  • इसमें नयनतारा फीमेल लीड रोल में होंगी, जबकि अरविंद स्वामी के विलेन का रोल निभाने की चर्चा है। 
  • यह फिल्म ईद 2027 में रिलीज होने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by PM Sai Prasad (@pm_saiprasad)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed