{"_id":"6ac4074db87aad6b8a0d9c25","slug":"city-weighed-down-by-the-burden-of-advertisements-appearance-marred-by-illegal-hoardings-chandauli-news-c-189-1-svns1013-155722-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: विज्ञापनों के बोझ तले दबा शहर, अवैध होर्डिंग्स से बदरंग हुई सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: विज्ञापनों के बोझ तले दबा शहर, अवैध होर्डिंग्स से बदरंग हुई सूरत
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद शहर को साफ-सुथरा रखने का दावा करती है, लेकिन सड़कों, चौराहों और बिजली के खंभों पर लगे अवैध होर्डिंग-बैनर इन दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। नगर में 40 से अधिक स्थानों पर होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। इनमें राजनीतिक दलों, निजी संस्थानों, स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के विज्ञापन शामिल हैं। लंबे समय से लगे इन होर्डिंग्स से शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है।
नगरवासियों राकेश, राजेश, अमित, सेवकलाल और देवमणि आदि ने कहा कि अवैध होर्डिंग्स हटाने के लिए नगर पालिका की ओर से नियमित कार्रवाई की जरूरत है। जीटी रोड के साथ ही गलियों और प्रमुख मार्गों पर भी बैनर लगे हैं। कई बड़े फ्लेक्स बिजली के खंभों और तारों के आसपास लगाए गए हैं। तेज हवा और बारिश के दौरान इनके गिरने या तारों के संपर्क में आने से हादसे का खतरा बना रहता है।
नगर पालिका की ओर से समय-समय पर अवैध होर्डिंग्स हटाने का अभियान चलाने का दावा किया जाता है, लेकिन शहर में फिर से बड़ी संख्या में होर्डिंग-बैनर नजर आने लगते हैं। इससे कार्रवाई की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठते हैं। इस संबंध में नगर पालिका ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जल्द ही व्यापक अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई की जाएगी। शहर की सुंदरता और सुरक्षा को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।