फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police conducted a combing operation in the forests of Majhgawan and Jaimohani.

Chandauli News: मझगावां और जयमोहनी के जंगलों में पुलिस ने चलाया कांबिंग अभियान

Tue, 06 Oct 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Police conducted a combing operation in the forests of Majhgawan and Jaimohani.
पूर्व में नक्सली गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील रहे क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के लिए सोमवार को चकरघट्टा थाना पुलिस और क्यूआरटी टीम ने मझगावां व जयमोहनी गांव के आसपास सघन कांबिंग अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी नौगढ़ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने पहाड़ी और जंगल वाले इलाकों में तलाशी लेने के साथ ग्रामीणों से संवाद किया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने जंगल, पगडंडियों, दुर्गम इलाकों और संभावित छिपने के स्थानों की जांच की। गांवों में पैदल गश्त और चौपाल के दौरान ग्रामीणों से कानून-व्यवस्था व संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने क्षेत्र में फिलहाल नक्सली गतिविधि, संदिग्ध आवाजाही या सुरक्षा संबंधी समस्या नहीं होने की जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जंगल या गांव के आसपास कोई अपरिचित व्यक्ति अथवा संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने ग्रामीणों से संदिग्ध लोगों को पनाह नहीं देने और असामाजिक गतिविधियों की जानकारी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को देने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में कांबिंग और गश्त आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed