{"_id":"677e88f8e9c6ba2cd2037e33","slug":"video-anti-encroachment-drive-was-carried-out-under-the-over-bridge-in-ballia-public-protested","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में ओवर ब्रिज के नीचे चला अतिक्रमणरोधी अभियान, जनता ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में ओवर ब्रिज के नीचे चला अतिक्रमणरोधी अभियान, जनता ने किया विरोध
बलिया नगर में बुधवार को एक बार फिर नगर पालिका और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान चित्तू पांडेय रेलवे क्रासिंग से लगायत रोडवेज तिराहा तक ओवर ब्रिज के नीचे अवैध रुप से दुकान संचालित करने वालों तथा ठेला खोमचा लगाने वालों को हटाया गया। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली। वहीं एक दुकानदार द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने के लिए अभियान में शामिल उच्चाधिकारियों का पैर पकड़ लिया गया। जबकि कुछ महिलाओं ने रोजी-रोटी का हवाला देकर कार्रवाई रोकने की गुहार लगाई। अभियान में प्रशिक्षु एसडीएम, सीओ सिटी गौरव कुमार, तहसीलदार मनोज राय, नपा के ईओ सुभाष कुमार, अनिल कुमार, अभिनव कुमार, भारत भूषण मिश्रा के अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और नपा के कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।