फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 20 Salman Khan Suffers Chest Pain During Live TV Housemates Urge Him To Seek Medical Help

बिग बॉस 20: लाइव टीवी पर सलमान को हुआ सीने में दर्द, घरवालों ने की डॉक्टर से मदद लेने की गुहार; जानें क्या हुआ

Sat, 19 Sep 2026 10:41 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 19 Sep 2026 10:41 PM IST
सार

Salman Khan: 'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला, लेकिन आखिर में कुछ ऐसा हुआ, जिसने फैंस को चिंता में डाल दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Salman Khan Suffers Chest Pain During Live TV Housemates Urge Him To Seek Medical Help
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में सलमान काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने एपिसोड के दौरान ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई। लेकिन इस बीच सलमान को स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्या का सामना करना पड़ा, जिसे देखने के बाद सभी टेंशन में आ गए हैं। 
विज्ञापन


शो के बीच सलमान को क्या हुआ? 
दरअसल, शो के दौरान सलमान सभी कंटेस्टेंट से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सीने में दर्द होने लगा और सलमान सीने पर हाथ रखकर वहीं बैठ गए। इस बीच सलमान काफी दर्द में नजर आए। इसके बाद डॉक्टर को बुलाने की बात की गई। लेकिन इससे पहले ही सलमान दर्द की वजह से स्टेज पर ही लेट गए। 
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Salman Khan Suffers Chest Pain During Live TV Housemates Urge Him To Seek Medical Help
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : एक्स
सलमान का हाल देख चिंतित हुए फैंस 
सलमान को इस हाल में देखकर उनके फैंस भी चिंता में आ गए हैं। अब इस पूरे पल के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसके बाद फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंता जता रहे हैं और उनके बेहतर होने की कामना कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया, 'क्या ये न्यूज सच्ची है? मैं उम्मीद करता हूं कि वो ठीक होंगे। इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने उनके जल्द ही ठीक होने की कामना की। 

देखें वीडियो- 
विज्ञापन

नए एपिसोड में और क्या हुआ? 
आज वीकएंड का वार में सलमान खान ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई। आज के एपिसोड में सलमान ने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा। दरअसल, बीते दिनों सलमान के लुक्स को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था। अब आज के एपिसोड में सलमान ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री की ओर से ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। यहां तक कि भाईजान ने अपनी शर्ट भी निकाल दी और ट्रोलर्स को कहा कि अब ट्रोल करो। 

ये भी पढे़ं- सलमान खान: ‘अगली बार चमाट मार देना’ ट्रोलर्स और पैपराजी पर भड़के सलमान, हुए शर्टलेस; कटरीना को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed