फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Slammed Social Media Trollers And Paparazzi Support Katrina Kaif On Trollling

सलमान खान: ‘अगली बार चमाट मार देना’ ट्रोलर्स और पैपराजी पर भड़के सलमान, हुए शर्टलेस; कटरीना को लेकर कही ये बात

Sat, 19 Sep 2026 10:10 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 19 Sep 2026 10:10 PM IST
सार

बिग बॉस 20: आज वीकएंड का वार में सलमान खान ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई। इसके कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं, जिनमें भाईजान ट्रोलर्स पर जमकर बरसते हुए नजर आ रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 
 

विज्ञापन
Salman Khan Slammed Social Media Trollers And Paparazzi Support Katrina Kaif On Trollling
ट्रोलर्स पर भड़के सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए। बीते दिनों उनके लुक्स को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। अब नए एपिसोड में सलमान खान ने इस पर खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 
विज्ञापन


कैटरीना को ट्रोल करने पर भड़के भाईजान
दरअसल, बीते दिनों कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अंबानी के गणेशोत्सव में पहुंचे थे। इसके बाद कैटरीना को उनके लुक्स को लेकर कुछ लोगों ने ट्रोल किया था।

इस मामले पर बिना कैटरीना का नाम लेते हुए सलमान ने कहा, 'आप लोग किसी के प्रेग्नेंट होने का कैसे मजाक उड़ा सकते हैं। प्रेग्नेंट होने के बाद सबका वजन बढ़ जाता है। जब वो फिल्मों में वापस आ जाएगी, तो फिर से फिट हो जाएगी। उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताना है।'
विज्ञापन

Salman Khan Slammed Social Media Trollers And Paparazzi Support Katrina Kaif On Trollling
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
ट्रोलर को लेकर सुनाया पुराना किस्सा
सलमान ने उन्हें ट्रोल करने पर कहा, 'मैं हमेशा ‘मैंने प्यार किया’ वाला सलमान खान नहीं रह सकता... इस उम्र में अचानक ये एक टॉपिक बन गया है। लोग कहते हैं कि ये बढ़ा हो गया है... आप मुझे ट्रोल करना चाहते हैं, मुझे पता है। मुझे पता है कि कौन-कौन मुझे ट्रोल करता है। 

सलमान ने आगे कहा, 'हम रिएक्ट नहीं करते... हमारे फैंस क्लब इतने सारे हैं, हमें क्या फर्क पड़ता है... हमें क्या फर्क पड़ता है... बोलने दो उनको।'
विज्ञापन

Salman Khan Slammed Social Media Trollers And Paparazzi Support Katrina Kaif On Trollling
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
पैपराजी की भी लगाई क्लास
अजीब-अजीब एंगल्स से फोटो या वीडियो लेने वाले पैपराजी को लेकर भी सलमान ने बात की। उन्होंने कहा, 'पैपराजी हिप के शॉट लेते हैं, टांगों के शॉट लेते हैं और अगर पीछे से शॉट मिल जाए तो वो भी लेते हैं। इनमें से कोई भी हीरोइन, कोई भी लड़की इसे पसंद नहीं करती। मेरी अपनी बहन चल रही होती है, तो पीछे से उसका शॉट ले रहे होते हैं और कैप्शन डालते हैं, ‘पहचानो ये कौन है?’

सलमान ने कहा, 'मैं लड़कियों से कह रहा हूं कि अगर ऐसा हो तो घूम के एक चमत मारो और बोलो, ‘अपनी मां-बहन का शॉट ले लो।’ कितने घटिया लोग हैं! ये कैसी मानसिकता है?'  

विज्ञापन

सलमान ने दिखाई बॉडी 
इसके बाद सलमान गुस्से में आ गए और उन्होंने गुस्से पे कैप उतार फेंका और कहा, 'आ जाओ अब करके दिखाओ मुझे ट्रोल।' सलमान ने सेट पर शर्ट उतारकर बॉडी और सिक्स पैक दिखाए और कहा, 'अब करो ट्रोल।' सलमान ने आगे कहा कि हमेशा 'मैंने प्यार किया' वाला सलमान तो नहीं रह सकता ना। 

देखें वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed