{"_id":"6ac1476f127e355b73031518","slug":"video-woman-body-found-at-home-in-agra-murder-suspected-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर में मिली महिला की लाश, गले में था फंदा और शरीर पर निशान; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर में मिली महिला की लाश, गले में था फंदा और शरीर पर निशान; जांच में जुटी पुलिस
आगरा के फतेहपुर सीकरी में शुक्रवार रात ग्राम पतसाल में घर में अकेली दिव्यांग महिला के गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। महिला के कानों में कुंडल और पैरों में पाजेब भी नहीं मिली। बता दें ग्राम पतसाल में 51 वर्षीय दिव्यांग महिला मुन्नी देवी अपने पति मंगल की पांच वर्ष पूर्व मृत्यु हो जाने के बाद में अकेली ही रहती थी। कभी-कभी वह अपने मायके भरतपुर चली जातीं थीं। विगत एक सप्ताह पूर्व मायके से अपने ससुराल में आईं थीं। शुक्रवार रात्रि वह अपने घर में अकेली थीं। प्रतिदिन की तरह शनिवार को सुबह जब वह पड़ोस में दूध लेने नहीं आई तो पड़ोसी दूध देने घर में गए। वहां देखा तो मुन्नी देवी कमरे में मृत अवस्था में पड़ी थीं। उनके गले में अंगोछा से फंदा लगा था और शरीर पर निशान थे। उनके कानों में सोने के कुंडल एवं पैरों में पाजेब भी नहीं थी। उनके कोई संतान नहीं थी। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन और ग्रामीण मुन्नी देवी की हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि दिव्यांग महिला मुन्नी देवी को आंखों से दिखाई नहीं देता था, मगर वह आवाज से ही सबको पहचान लेती थीं और अपने घर का सारा काम स्वयं करती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।