{"_id":"6ac13610f93bef94fd0ffbca","slug":"four-day-traffic-diversion-for-ram-barat-and-janakpuri-in-agra-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में चार दिन बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था: राम बरात और जनकपुरी के लिए रूट डायवर्जन, देख लें ये पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में चार दिन बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था: राम बरात और जनकपुरी के लिए रूट डायवर्जन, देख लें ये पूरा प्लान
Sat, 03 Oct 2026 10:36 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:36 PM IST
सार
आगरा में राम बरात और जनकपुरी आयोजन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इस दाैरान छह से नाै अक्तूबर तक बाहरी और आंतरिक मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में ऐतिहासिक श्रीराम बरात शोभायात्रा और जनकपुरी आयोजन के लिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। राम बरात के लिए डायवर्जन 6 अक्तूबर दोपहर दो बजे से 7 अक्तूबर तक और जनकपुरी के लिए 7 से 9 अक्तूबर तक कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा। शोभायात्रा मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात सहायता के लिए हेल्पलाइन 9454457886 पर संपर्क किया जा सकता है।
भावना एस्टेट में आयोजित महोत्सव की वजह से प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से रात एक बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मध्यम और भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। राम बरात के लिए मंगलवार दोपहर से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सामान्य यातायात रहेगा लेकिन भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। ग्वालियर से फिरोजाबाद, हाथरस और एटा जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे। जयपुर से फिरोजाबाद, हाथरस और एटा जाने वाले वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास होकर निकलेंगे। इसके बाद 7 अक्तूबर को राम बरात के स्वरूप मनकामेश्वर मंदिर से जनकपुरी के लिए रवाना होंगे। भावना एस्टेट चौराहे से जनकपुरी महल तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। 6 अक्तूबर रात 11 बजे से जनकपुरी मार्ग पर प्रवेश निषेध भी जारी रहेगा। इस अवधि के सभी प्रवेश निषेध पास निरस्त रहेंगे।
राम बरात के दौरान मार्ग प्रतिबंध
राम बरात के दौरान बेलनगंज से घटिया आजम खां तक का मार्ग बंद रहेगा। घटिया से फुलट्टी, हॉस्पिटल रोड से फव्वारा और मनकामेश्वर द्वार से दरेसी की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे। इन मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, चिम्मन पूड़ी और दरेसी में दोपहर 12 बजे से ऑटो, ई-रिक्शा, लोडिंग टेंपो और चारपहिया वाहनों पर रोक रहेगी। शाम चार बजे से छत्ता बाजार, कचहरी घाट और बेलनगंज से शोभायात्रा मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित होगा।
विज्ञापन
भारी वाहनों के लिए बदले मार्ग
जनकपुरी महोत्सव के दौरान भी 7 से 9 अक्तूबर तक शहर में व्यापक डायवर्जन लागू रहेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रैपुरा जाट दक्षिणी बाईपास से कुबेरपुर कट तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। फिरोजाबाद से मथुरा जाने वाले वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे। फिरोजाबाद से ग्वालियर/जयपुर, ग्वालियर से फिरोजाबाद और जयपुर से हाथरस जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों जैसे रोहता नहर, पथौली नहर, दक्षिणी बाईपास आदि से भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे; रात 11 बजे से नियमित प्रवेश निषेध भी नहीं खुलेगा।
श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश द्वार और पार्किंग
श्रद्धालुओं के लिए पांच प्रवेश द्वार और सात अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। श्रद्धालु सिकंदरा तिराहा, पुरुषोत्तम खंडेलवाल कट और गुरुद्वारा कट से मेला क्षेत्र में पहुंच सकेंगे। प्रमुख प्रवेश द्वार केके नगर कट, पुरुषोत्तम खंडेलवाल कट, भावना एस्टेट कट, बुलेट अड्डा शोरूम कट और अमर उजाला कट रहेंगे। पार्किंग में जनक महल के पीछे अति विशिष्ट/विशिष्ट पार्किंग उपलब्ध है; भावना एस्टेट अपार्टमेंट में पास/कार्ड धारकों के लिए 250 से 275 वाहनों की क्षमता है। नवीन जैन का प्लॉट 700 से 750 वाहनों, कमल चौधरी का प्लॉट 300 से 350 वाहनों और देव कॉलेज के पास तीन प्लॉट 200 से 225 वाहनों के लिए हैं। भावना एस्टेट अपार्टमेंट के सामने बैरियर से जनक महल होते हुए रामरघु अपार्टमेंट तक वाहन निषेध क्षेत्र रहेगा। स्थानीय निवासियों को निवास संबंधी दस्तावेज दिखाने पर ही अनुमति मिलेगी।