फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC election BJP candidates filed their nominations in Agra  and BJP state president took dig at Akhilesh Yada

एमएलसी चुनाव: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- अखिलेश देख रहे मुंगेरीलाल के हसीन सपने

Sat, 03 Oct 2026 08:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 03 Oct 2026 08:45 PM IST
सार

एमएलसी प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी ने कार्यकर्ताओं को जीत का गुरुमंत्र दिया। कहा कि किसी भी मतदाता से एक बार मिलकर न छोड़ें। यदि कार्यकर्ता 4 से 5 बार किसी मतदाता के पास जाएगा, तो वह विवश होकर पार्टी के पक्ष में मतदान करेगा। वहीं, इस दाैरान उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी तंज कसा।

विज्ञापन
MLC election BJP candidates filed their nominations in Agra  and BJP state president took dig at Akhilesh Yada
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को स्मृति चिह्न भेंट करते हरकिशोर तिवारी व मानवेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए स्नातक सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह और शिक्षक सीट से कर्मचारी नेता इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने शनिवार को कमिश्नरी कार्यालय में नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन से पूर्व रमाना ग्रांड में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। 
विज्ञापन


पंकज चौधरी ने कहा कि जब तक हम मिलकर नहीं लड़ेंगे, तब तक सफलता हासिल नहीं होगी। भाजपा अपने कैडर और संगठन के आधार पर ही पहचानी जाती है। देश के 22 प्रदेशों में एनडीए की सरकार इसी संगठनात्मक ताकत और कार्यकर्ताओं के समर्पण के कारण है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस व्यक्तिगत संपर्क वाले चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता जी-तोड़ मेहनत करे। इस दौरान क्षेत्रीय प्रभारी गीता शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन चंंद लोधी, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया व अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बेबीरानी मौर्य, जयवीर सिंह, पार्टी महामंत्री राम प्रताप राणा, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


दोनों प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा, एक सीट तो पार्टी पहले से जीतती आ रही है लेकिन इस बार दूसरी सीट भी हर हाल में जितानी है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरें और संगठन का पूरा सहयोग लेकर लड़ें। जहां प्रत्याशी खुद नहीं पहुंच पा रहे हैं वहां कार्यकर्ता पहुंचकर वोट मांगें और मतदाता को पोलिंग बूथ तक लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


4-5 बार मिलने से विवश होकर मिलेगा वोट
चुनावी रणनीति साझा करते हुए चौधरी ने कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र दिया कि किसी भी मतदाता से एक बार मिलकर न छोड़ें। यदि कार्यकर्ता 4 से 5 बार किसी मतदाता के पास जाएगा, तो वह विवश होकर पार्टी के पक्ष में मतदान करेगा। बूथ के हर एक मतदाता से संपर्क साधना अनिवार्य है।


'प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा'
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे को प्रदेश अध्यक्ष ने मुंगेरीलाल के हसीन सपने बताया। कहा कि भाजपा ही प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। वहीं, राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची पर उन्होंने एक दो दिन में नाम जारी होने की बात कही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed