फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress members who staged protest at Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar residence get bail

यूपी: सीईसी के आवास पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों को बड़ी राहत, जेल से आएंगे बाहर; कोर्ट से मिली जमानत

Sat, 03 Oct 2026 10:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 03 Oct 2026 10:46 PM IST
सार

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने आरोपियों की जमानत स्वीकार करते हुए रिहा करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Congress members who staged protest at Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar residence get bail
सीईसी के आवास पर प्रदर्शन करने के आरोपी कांग्रेसियों को कोर्ट ने भेजा था जेल।

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र की विजयनगर कॉलोनी में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन के मामले में कांग्रेस के प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव और मथुरा जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर सहित छह आरोपियों ने अदालत में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। सीजेएम शारिब अली ने धाराओं में सात साल से कम सजा का प्रावधान होने पर रिहा करने के आदेश दिए। आरोपी जेल में निरुद्ध थे।
विज्ञापन


घटना 28 सितंबर की है। आरोप है कि कांग्रेस के प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव और मथुरा जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता सीईसी के घर के बाहर पहुंच गए थे। एसआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया। उस दौरान कांग्रेसियों ने उनके घर के गेट पर काले पेंट से अमर्यादित शब्द लिखे और जमकर नारेबाजी भी की थी। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया।
विज्ञापन


मामले में पुलिस की ओर से अनिल यादव, मुकेश धनगर, राजेश, मनोज गाैड़, करण सिंह निषाद, विक्रम वाल्मीकि, उमेश शर्मा और राजा गाैतम नामजद और 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें हत्या का प्रयास, अराजकता फैलाने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने जैसी कई धाराएं लगाई गईं। कोर्ट ने विवेचक को निर्देश दिए कि धारा 109 (2) किन साक्ष्यों के आधार पर लगाई गई है, इसकी विवेचना पूरी कर जवाब दाखिल करें लेकिन शनिवार को विवेचक साक्ष्य पेश नहीं कर सका। इस पर कोर्ट ने 109 (2) हत्या की कोशिश और 121 (2) सरकारी कर्मचारी चोट पहुंचाने की धारा को हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिली जमानत
आजमगढ़ के थाना सिधारी के गांव शाहबाजपुर और हाल निवासी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में 13/बी सेक्टर 14 वृंदावन योजना निवासी अनिल यादव, मथुरा के कोतवाली थाना क्षेत्र के जनकपुरी मोहाली रोड निवासी मुकेश धनगर, सहमलपुरा की होली वाली गली निवासी मनोज गौड़, यमुनापार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पोला निवासी राजेश कुमार, पटलोनी निवासी राजा गौतम और थाना बल्देव के गांव हथौड़ा निवासी पंकज चौधरी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed