फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar over Home Guard death in Agra

बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने राैंदा: माैत पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, दक्षिणी बाईपास पर दिया धरना

Sat, 03 Oct 2026 10:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 03 Oct 2026 10:03 PM IST
सार

आगरा में ड्यूटी से लाैट रहे होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। हादसे में होमगार्ड की माैत हो गई। इस पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। खनन के वाहनों पर रोक की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Uproar over Home Guard death in Agra
धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र किरावली-रायभा मार्ग पर शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम करीब 7:30 बजे दक्षिणी बाईपास रायभा पुल के पास धरना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


नगला खुशहाली निवासी होमगार्ड रोहताश (45) पुत्र जनक सिंह शनिवार को आगरा में ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे किरावली-रायभा मार्ग पर श्रीपति स्कूल के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रोहताश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को आगरा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


घटना के बाद थाना अछनेरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर फरार वाहन की तलाश शुरू की। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण दक्षिणी बाईपास रायभा पुल के पास एकत्रित हो गए और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के आबादी वाले मार्गों पर भारी वाहनों और मिट्टी से भरे डंपरों का आवागमन लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों ने इन वाहनों के कारण सड़क हादसों का खतरा बताते हुए भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। धरने की सूचना पर एसीपी अछनेरा शैलेन्द्र सिंह और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने में तीन लोगों की माैत
धरना पर बैठे वनवारी पूर्व प्रधान धीरज परमार, शैलेन्द्र, विशाल ठाकुर ने बताया की मिट्टी खनन डंपरों से विगत छह माह में तीन लोगों की मौत हुई है। एसीपी अछनेरा शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि होमगार्ड की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed