Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
The Chhath festival was celebrated with great fervor at the ancient Sitaram Ghat, where thousands of devotees offered prayers, while police personnel remained on high alert to ensure security.
{"_id":"6af9e0684e0d23e5170b18c1","slug":"video-the-chhath-festival-was-celebrated-with-great-fervor-at-the-ancient-sitaram-ghat-where-thousands-of-devotees-offered-prayers-while-police-personnel-remained-on-high-alert-to-ensure-security-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा के प्राचीन सीताराम घाट पर छठ महापर्व की छटा, हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा के प्राचीन सीताराम घाट पर छठ महापर्व की छटा, हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
आगरा के रामबाग स्थित प्राचीन सीताराम घाट पर रविवार को छठ महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। महापर्व पर घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु यमुना किनारे पहुंचे। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की। यमुना के जल में खड़े होकर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन किया। घाट पर छठी मइया के गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। राज नगर निवासी डॉ. धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि छठ महापर्व केवल उत्तर प्रदेश और बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसमें गुड़ से बने ठेकुआ के महाप्रसाद के साथ प्राकृतिक वस्तुओं और मौसमी फलों से सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। यह पर्व प्रकृति और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का संदेश भी देता है। ट्रांस यमुना निवासी राजकुमार सिंह ने बताया कि छठ महापर्व उनके लिए केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और पारिवारिक भावनाओं से जुड़ा पर्व है। पूरे साल इस दिन का इंतजार रहता है। घाट पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, सूर्यदेव की उपासना और छठी मइया के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। यह पर्व परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और लोक आस्था का अद्भुत संगम है। इस दौरान दीपू सेंगर, डॉ. प्रदीप सिंह, हीरा मिश्रा, परदेशी लाल चौरसिया, कौशल सेंगर, अभय मिश्रा, जय प्रकाश पांडेय, नरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।