{"_id":"6af9881d3127a04a4307f353","slug":"video-kullu-police-recruitment-women-candidates-physical-test-1500-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में पुलिस भर्ती के चौथे दिन 1500 महिला अभ्यर्थियों ने दिखाई दमखम, खराब मौसम में भी नहीं डिगे कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में पुलिस भर्ती के चौथे दिन 1500 महिला अभ्यर्थियों ने दिखाई दमखम, खराब मौसम में भी नहीं डिगे कदम
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 03:53 PM IST
Link Copied
पुलिस विभाग में भर्ती होकर वर्दी पहनने का सपना लेकर पहुंचीं महिला अभ्यर्थियों ने रविवार को खराब मौसम के बीच भी मैदान में खूब पसीना बहाया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन बाशिंग में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया के चौथे दिन करीब 1500 महिला अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया।
रविवार सुबह 7 बजे से महिला अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद मैदान में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता का आकलन किया गया। बड़ी संख्या में युवतियां पुलिस भर्ती में अपनी किस्मत आजमाने के लिए पहुंचीं।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान मौसम खराब रहने के बावजूद महिला अभ्यर्थियों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। पुलिस की वर्दी पहनने और विभाग में सेवाएं देने का सपना लेकर पहुंचीं युवतियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में अपनी क्षमता दिखाने के लिए पूरी मेहनत की।
पुलिस लाइन बाशिंग में सुबह से ही भर्ती को लेकर गतिविधियां जारी रहीं। चौथे दिन महिला अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।