Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
800 students were felicitated at the Haryana Rajput Talent Award Ceremony in Bhiwani, where a message to stay away from drugs was also conveyed.
{"_id":"6af9893b7311321f8d01b199","slug":"video-800-students-were-felicitated-at-the-haryana-rajput-talent-award-ceremony-in-bhiwani-where-a-message-to-stay-away-from-drugs-was-also-conveyed-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में हरियाणा राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह में 800 छात्र छात्राओं को किया सम्मानित, नशे से दूर रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में हरियाणा राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह में 800 छात्र छात्राओं को किया सम्मानित, नशे से दूर रहने का संदेश
राजपूत धर्मशाला में रविवार को हरियाणा राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और खिलाड़ियों यानी पढ़ाई व खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले करीब 800 युवा युवतियों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मंच से तीन बड़े संदेश गए - हर बच्चे में प्रतिभा है, नशे से दूर रहो और पढ़कर आगे बढ़ो, पैसा रुकावट नहीं बनेगा। समारोह का आयोजन भिवानी राजपूत सभा के जिला अध्यक्ष बृजपाल और उनकी पूरी टीम द्वारा किया। उन्होंने बताया कि 10वीं का हो, 12वीं के बच्चों सम्मानित किया। बृजपाल ने युवाओं को सबसे बड़ा संदेश दिया कि नशे से दूर हो और पढ़ के आगे बढ़ो।
उन्होंने एसडीएम मुकुंद का उदाहरण दिया, जो खुद बापोड़ा से हैं और मेहनत करके इस मुकाम तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि इन बच्चों में से ही कोई लेफ्टिनेंट, एचसीएस, आईएएस, आईपीएस बने और अंत में उन्होंने सबसे बड़ा ऐलान किया, जिस पर पूरे पंडाल ने तालियां बजाईं। उन्होंने कहा कि जो बच्चा पढ़ना चाहे, लेकिन खर्चे की वजह से रुक रहा है, उसका खर्चा वो पर्सनली उठाएंगे, चाहे 100 बच्चे हों या 500 बच्चे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।