{"_id":"6af984bd86507e082408e2e2","slug":"video-melbourne-love-story-turns-into-himachali-wedding-at-raja-ka-talab-kangra-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में मिले मुकेश और मेलबर्न की हेन्ना ने राजा का तालाब में रचाई शादी, हिमाचली रीति-रिवाजों से हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑस्ट्रेलिया में मिले मुकेश और मेलबर्न की हेन्ना ने राजा का तालाब में रचाई शादी, हिमाचली रीति-रिवाजों से हुआ स्वागत
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 03:39 PM IST
Link Copied
सात समंदर पार ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में शुरू हुई एक मुलाकात आखिरकार प्यार और फिर शादी के खूबसूरत रिश्ते में बदल गई। कांगड़ा जिले के राजा का तालाब (नकोदर) निवासी मुकेश कुमार और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न की हेन्ना विवाह के बंधन में बंध गए हैं। शनिवार को मुकेश के परिवार ने हिमाचली रीति-रिवाजों के अनुसार दोनों का विवाह समारोह आयोजित कर उन्हें पारंपरिक रस्मों के साथ परिणय सूत्र में बांधा।
मुकेश कुमार के पिता सुभाष शर्मा, जो सेवानिवृत्त सैनिक हैं, ने बताया कि उनका बेटा करीब 14 साल पहले ऑस्ट्रेलिया गया था। तीन साल पहले मेलबर्न की एक कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर काम करते हुए उसकी मुलाकात वहीं कार्यरत हेन्ना से हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला किया।
इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति और आपसी तालमेल से वर्ष 2025 में ऑस्ट्रेलिया में ही रिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इसके बाद जुलाई 2026 में ऑस्ट्रेलिया में हेन्ना के माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों की शादी संपन्न हुई।
दूरी और परिस्थितियों के चलते मुकेश के पिता सुभाष शर्मा और माता सुनीता शर्मा ऑस्ट्रेलिया में आयोजित शादी में शामिल नहीं हो पाए थे। ऐसे में मुकेश को छुट्टी मिलने पर जब वह हेन्ना के साथ राजा का तालाब पहुंचा तो परिवार ने अपनी परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में निभाईं।
शनिवार को घर पर आयोजित प्रीति भोज के दौरान गोत्र में बांधने की पारंपरिक प्रक्रिया भी पूरी की गई। इसके बाद दूसरे दिन रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें सगे-संबंधियों, दोस्तों और अन्य मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद और उपहार दिए।
विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हेन्ना की बहन और बहनोई भी मेलबर्न से पहुंचे। हिमाचली माहौल, पारंपरिक रीति-रिवाजों और शादी की रौनक देखकर हेन्ना के साथ उसकी बहन और बहनोई भी काफी प्रसन्न नजर आए।
रिसेप्शन के दौरान डीजे की धुन पर मुकेश और हेन्ना खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। दोनों ने जमकर डांस किया और समारोह का आनंद लिया। इस दौरान परिवारजनों ने नवविवाहित जोड़े को अपनी कुलदेवी के मंदिर में ले जाकर आशीर्वाद भी प्राप्त करवाया।
मुकेश के पिता सुभाष शर्मा के अनुसार, हेन्ना के पिता मेलबर्न में व्यवसाय करते हैं, जबकि उनकी माता गृहणी हैं। दोनों परिवारों के आपसी तालमेल और सहमति से यह रिश्ता विवाह तक पहुंचा। अब ऑस्ट्रेलिया में शादी के बाद राजा का तालाब में भी पारंपरिक रस्में पूरी होने से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।