Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

आगरा LIVE: अखिलेश यादव का इंतजार, जीआईसी मैदान में जुटी भीड़; 2027 के लिए करेंगे चुनावी शंखनाद

Sun, 15 Nov 2026 12:49 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 15 Nov 2026 12:49 PM IST
खास बातें

आगरा के जीआईसी मैदान में समाजवादी पार्टी का दलित सम्मेलन जारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन का इंतजार है, जहां से पार्टी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पीडीए के एजेंडे को धार देने का संदेश देगी।

विज्ञापन
Agra LIVE Akhilesh Yadav to Attend Dalit Conference, SP Prepares for 2027 Elections
आगरा दलित सम्मेलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

12:44 PM, 15-Nov-2026

आगरा में समाजवादी पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा दलित सम्मेलन

आगरा में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित दलित सम्मेलन को पिछले 25 वर्षों में शहर की सबसे बड़ी जनसभा माना जा रहा है। इस सम्मेलन में 2013 में हुए सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन से भी अधिक भीड़ जुटने का अनुमान है। यह दलित सम्मेलन आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी के चुनावी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) समीकरण को मजबूत करना है। आगरा को दलितों की राजधानी के रूप में संबोधित किया जा रहा है, जहां अनुसूचित वर्ग के मतदाताओं की संख्या पांच लाख से अधिक है।
12:40 PM, 15-Nov-2026

दलित सम्मेलन के मंच पर बैठे 30 जिलों के 300 पदाधिकारी

समाजवादी पार्टी के जीआईसी मैदान में दलित सम्मेलन का मंच सज चुका है। कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट रही है।  अखिलेश यादव को 12 बजे पहुंचना था, लेकिन उनके आने में विलंब के कारण कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए लोकगीतों की धुनें बज रही हैं।
 
विज्ञापन
12:33 PM, 15-Nov-2026

आगरा LIVE: अखिलेश यादव का इंतजार, जीआईसी मैदान में जुटी भीड़; 2027 के लिए करेंगे चुनावी शंखनाद

पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) के रथ पर सवार होकर सत्ता में वापसी की बाट जोह रही समाजवादी पार्टी दलितों को रिझाने में लगी है। जीआईसी मैदान में होने वाले दलित सम्मेलन इसका सीधा उदाहरण है। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए के नारे को धार देने कुछ ही देर में आ रहे हैं। इसके साथ ही वे दलितों की राजधानी कहे जाने वाले आगरा से विधानसभा चुनाव 2027 के लिए शंखनाद करेंगे।




दिल्ली से निजी विमान से दोपहर करीब 12 बजे अखिलेश यादव खेरिया हवाई अड्डे आना था, लेकिन वे अभी तक नहीं पहुंचे हैं। इससे पहले जीआईसी मैदान में भीड़ जुटना शुरू हो गई है। अखिलेश यादव व खेरिया हवाई अड्डे से पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान पहुंचेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed