{"_id":"6ac1424111721b9221096c70","slug":"video-roadways-bus-from-delhi-to-agra-collides-with-water-tanker-six-injured-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिल्ली से आगरा आ रही रोडवेज बस और पानी के टैंकर की भिड़ंत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिल्ली से आगरा आ रही रोडवेज बस और पानी के टैंकर की भिड़ंत, छह घायल
आगरा-मथुरा हाईवे पर अरतौनी के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस और ट्रैक्टर में लगे पानी के टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में रोडवेज बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस में सवार पांच यात्रियों और ट्रैक्टर चालक सहित कुल छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। रोडवेज बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर आगरा आईएसबीटी आ रही थी। वहीं, पानी का टैंकर रुनकता की ओर से मेट्रो निर्माण कार्य के लिए पानी लेकर जा रहा था। अरतौनी के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग और राहगीरों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालने में मदद की। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायलों में बबलू, सोनी, तारावती (निवासी छाता), अमरनाथ द्विवेदी, रश्मि द्विवेदी (निवासी कानपुर), निखिल (निवासी मथुरा) और गुड्डी (निवासी अछनेरा) शामिल हैं। इसके अलावा, घटना में ट्रैक्टर चालक धीरज भी घायल हुआ है। दुर्घटना के बाद आगरा-मथुरा हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।