{"_id":"675dbcadc44c615eb307c43d","slug":"three-patients-died-due-to-asthma-and-heart-attack-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-128674-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अस्थमा और हार्ट अटैक से तीन मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अस्थमा और हार्ट अटैक से तीन मरीजों ने तोड़ा दम
मैनपुरी। गिरता तापमान जिले के अस्थमा और हार्ट के मरीजों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल से पांच मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। पिछले कुछ दिनों से जिले का तापमान लगातार गिर रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री नापा गया। सुबह से ही महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 855 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सर्दी, जुकाम, कोल्ड डायरिया, बुखार के साथ ही अस्थमा और हार्ट के मरीजों की संख्या अधिक रही। शहर के मोहल्ला मिश्राना निवासी जितेंद्र (59) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन गंभीर हालत में शनिवार को उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के कुछ समय में ही उनकी मौत हो गई। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव रुई सिनौरा निवासी रामलडैते (60) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी वे अस्थमा से पीड़ित थे। शनिवार की सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां उपचार के कुछ समय में ही उनकी मौत हो गई। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव मेरापुर छदामी निवासी पूर्णा (40) पत्नी रामबरन को शुक्रवार की रात हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि जिन दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।