{"_id":"6aa56070e9a1a2080602cc0b","slug":"accused-in-gujarat-gold-robbery-nabbed-in-agra-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना लूट का आरोपी आगरा से दबोचा: गुजरात में आयकर अधिकारी बनकर की थी वारदात, छह साल से पुलिस कर रही थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोना लूट का आरोपी आगरा से दबोचा: गुजरात में आयकर अधिकारी बनकर की थी वारदात, छह साल से पुलिस कर रही थी तलाश
Sat, 12 Sep 2026 07:53 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:53 PM IST
सार
गुजरात में सोना लूट की वारदात करने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस ने आगरा से दबोचा है। आरोपी छह साल से फरार था। उसने आयकर अधिकारी बनकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गुजरात में वर्ष 2021 में हुई सोना लूट के मामले में छह साल से फरार चल रहे आरोपी निखिल मेहरा को एसटीएफ आगरा और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम ने सिकंदरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी रामरघु आनंदा सोसाइटी, बाईंपुर में रह रहा था।
अहमदाबाद ग्रामीण थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार फरवरी 2021 में गिरोह ने आयकर अधिकारी बनकर बस रुकवाई थी। सोना लेकर जा रहे दो लोगों से लूट की थी। आरोपियों ने पीड़ितों के हाथ-पैर बांधकर सुनसान स्थान पर छोड़ दिया था। पूछताछ में निखिल ने आईपीएल सट्टे में 15 लाख रुपये हारने की बात बताई। उसे न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।