फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mechanic who came to repair washing machine disappeared with woman and her son in agra

वाॅशिंग मशीन ठीक करने आया मिस्त्री: घर में कर दिया कांड, अब पत्नी-बेटे को ढूंढ रहा पति; पुलिस से भी लगाई गुहार

Sat, 12 Sep 2026 06:51 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 12 Sep 2026 06:51 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। घर पर वाॅशिंग मशीन ठीक करने के लिए पहुंचा मिस्त्री महिला और उसके दो साल के बेटे को लेकर गायब हो गया। तीन दिन बीत जाने के बाद भी महिला और बच्चे का पता नहीं लग सका है। पुलिस भी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
mechanic who came to repair washing machine disappeared with woman and her son in agra
महिला और युवक सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

आगरा के सदर थाना क्षेत्र के हरीनगर नैनाना जाट में वाॅशिंग मशीन ठीक करने आए मिस्त्री पर महिला और उसके दो वर्षीय बेटे के साथ लापता हो जाने का आरोप लगा है। महिला के पति ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-यूपी: रेलवे के ट्रैक मेटिंनेस कोच में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फट गया सिलिंडर; वीडियो बना रहा यात्री हुआ घायल
विज्ञापन


 

पति दिलीप के अनुसार 9 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे उनकी पत्नी ने वाॅशिंग मशीन ठीक कराने के लिए एक मोबाइल नंबर पर कॉल कर मिस्त्री को बुलाया था। मिस्त्री ने नई मशीन खरीदने की सलाह दी और कम कीमत में दिलाने की बात कही। इस पर पत्नी ने अलमारी में रखे 14 हजार रुपये निकाले। 

ये भी पढ़ें-आगरा में मौत की पोखर: तीन वर्षीय मासूम की डूबने से गई जान, इकलौते बेटे की मौत से सदमे में घरवाले

 

दो वर्षीय बेटे को साथ लेकर करीब 10:30 बजे मिस्त्री के साथ चली गई। शाम तक नहीं लौटी। मिस्त्री का मोबाइल भी बंद है। पति ने बताया कि पत्नी सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, नथ और कानों में सोने के टॉप्स पहने थी। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-बाढ़ ने छीनी मासूम जिंदगी: चारों तरफ पानी ही पानी, बुखार से तपता सागर न पहुंच सका अस्पताल; पिता की गोद में मौत


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed