{"_id":"6aa5897a69fe097f950c5c21","slug":"lizard-fell-into-vegetable-dish-causing-children-fell-ill-after-eating-food-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सब्जी में गिरकर मर गई छिपकली, परिवार ने खा लिया खाना, छह बच्चों की बिगड़ी हालत; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सब्जी में गिरकर मर गई छिपकली, परिवार ने खा लिया खाना, छह बच्चों की बिगड़ी हालत; अस्पताल में भर्ती
Sat, 12 Sep 2026 10:49 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:49 PM IST
सार
घर में बनाई सब्जी में छिपकली गिरकर मर गई। परिवार को इसके बारे में पता नहीं लगा। सभी ने खाना खा लिया। कुछ देर बाद ही परिवार के छह बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती बच्चे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के रानूपुरा गांव में शनिवार शाम सब्जी में छिपकली गिर गई। इसका किसी को पता नहीं चला। खाना खाने के बाद छह बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया गया है।
रानूपुरा निवासी धीरेंद्र के घर शनिवार शाम टमाटर-आलू की सब्जी बनाई गई थी। खाना खाने के कुछ देर बाद ही सोनल (9) पुत्री धीरेंद्र, शेर सिंह (10) पुत्र धीरेंद्र, संगम, तनु और उनके भाई पंकज के बच्चे कौशल (13) और जीवन (12) की तबीयत बिगड़ने लगी।
इसी दौरान दादी उर्मिला देवी की नजर सब्जी पर पड़ी तो उसमें मरी हुई छिपकली दिखाई दी। यह देखकर परिजन के होश उड़ गए। घबराए घरवाले सभी बच्चों को लेकर सीएचसी पिनाहट पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुशवाह ने बताया कि सभी का उपचार किया गया है। फिलहाल सभी की तबीयत में सुधार है।