{"_id":"6aa5845b6a722c09d80eabb1","slug":"kerala-cm-v-d-satheesan-ai-dance-video-kseb-employees-power-crisis-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: सीएम सतीशन ने नाचने वाले एआई वीडियो पर ली चुटकी, बोले- मोहनलाल से बेहतर नाच रहा हूं; और क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: सीएम सतीशन ने नाचने वाले एआई वीडियो पर ली चुटकी, बोले- मोहनलाल से बेहतर नाच रहा हूं; और क्या कहा?
Sat, 12 Sep 2026 10:27 PM IST
देवेश त्रिपाठी
पीटीआई, कोच्चि
पीटीआई, कोच्चि
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:27 PM IST
सार
केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन का एआई से तैयार किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें उन्हें केरल राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों के साथ नाचते हुए दिखाया गया है। राज्य में बिजली संकट और लगातार बिजली कटौती के दौरान सामने आए इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा।
विज्ञापन
केरल के सीएम वीडी सतीशन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनका एआई से बनाया गया एक वीडियो देखकर वह 'हैरान और स्तब्ध' रह गए। इस वायरल वीडियो में उन्हें केरल राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों के एक समूह के साथ नाचते हुए दिखाया गया है।
यह वीडियो राज्य में जारी बिजली संकट और लगातार हो रही बिजली कटौती के बीच सामने आया है। सोशल मीडिया मंचों पर इसे लाखों बार देखा जा चुका है।
'मोहनलाल और विजय से भी बेहतर नाचते हुए दिखाया'
शुक्रवार देर रात यहां 'संगीत, सिनेमा और कानून: कला, संस्कृति और कानून के संबंधों की पड़ताल' विषय पर आयोजित एक सेमिनार में सतीशन ने कहा कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है। सतीशन ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वीडियो में उन्हें मलयालम अभिनेता मोहनलाल और उनके 'दोस्त', तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से भी बेहतर नाचते हुए दिखाया गया है।
उन्होंने कहा, "मैंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखा है.. जिसमें मुझे एक समूह के साथ नाचते हुए दिखाया गया है। हां, मैं मोहनलाल और अपने दोस्त, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से बेहतर नाच रहा था। मैं इन दोनों नर्तकों से बेहतर नाच रहा हूं।"
विज्ञापन
सतीशन ने एआई की चुनौतियों पर जताई चिंता
उन्होंने आगे कहा, "मैं हैरान और स्तब्ध रह गया। वे इस तरह के वीडियो बना रहे हैं। आप भी सोशल मीडिया पर यह वीडियो देख सकते हैं।" सतीशन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता से पैदा हो रही नई चुनौतियों से निपटने और कॉपीराइट की सुरक्षा मजबूत करने के लिए मौजूदा कानूनों में बदलाव की जरूरत पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि नई तकनीकों के सामने आने के साथ कानूनी ढांचे में भी बदलाव जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पायरेसी फिल्म उद्योग को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है और इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए मजबूत कानूनी संरक्षण की जरूरत है।