{"_id":"6a90095691b3fa6fdb00d464","slug":"video-bjp-mahila-morcha-organized-a-heartfelt-raksha-bandhan-event-in-sainwala-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमाैर: सैनवाला में भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित किया आत्मीय रक्षा बंधन कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमाैर: सैनवाला में भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित किया आत्मीय रक्षा बंधन कार्यक्रम
सैनवाला में भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा मंडल माता त्रिलोकपुर की ओर से आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बहनों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर भावुक हो उठे। महिला मोर्चा की बहनों ने डॉ. बिंदल की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति स्नेह, विश्वास और अपनापन व्यक्त किया। इस अवसर पर बिंदल ने कहा कि बहनों का यह आत्मीय स्नेह उनके लिए अनमोल और भावुक क्षण है। उन्होंने कहा कि राखी का यह पवित्र धागा भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करता है। रक्षा बंधन भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने हिमाचल की सभी बहनों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए महिला मोर्चा की बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह और अपनापन उन्हें सदैव प्रेरणा और शक्ति देता रहेगा। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पा सहित अन्य सदस्यों ने बिंदल का स्वागत किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष रमेश चौधरी, उपाध्यक्ष माया देवी, बीडीसी सदस्य व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।