फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Film awarapan 2 and hanuman ansh box office collection thursday

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: वीकेंड पर 'हनुमान अंश' ने चौंकाया, 'आवारापन 2' गिन रही आखिरी सांसे

Sat, 29 Aug 2026 10:28 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Aug 2026 10:28 PM IST
सार

Box Office Collection: फिल्म ‘आवारापन 2’ और ‘हनुमान अंश’ की कमाई में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। जहां इमरान की फिल्म मुश्किल से 1 करोड़ पार कर पा रही है। वहीं  ‘हनुमान अंश’ करोड़ों में करोबार कर रही है।

विज्ञापन
Film awarapan 2 and hanuman ansh box office collection thursday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजला

विस्तार

फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई में वीकेंड के बाद भी उछाल देखने को नहीं मिला। वहीं ‘हनुमान अंश’ की कमाई हर दिन बढ़ रही है। जानें शनिवार रहा किस फिल्म के नाम?

विज्ञापन


 

फिल्म ‘आवारापन 2’ का कितना रहा कलेक्शन?

इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई का ग्राफ अब नीचे आ रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। इस वीकेंड फिल्म की कमाई  बेहतर होने की कुछ उम्मीद थी। जानें कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन…

विज्ञापन
  • इस हफ्ते गुरुवार को फिल्म ने 60 लाख रुपये की कमाई की थी।
  • वहीं शुक्रवार को फिल्म ने 96 लाख रुपये का करोबार किया। 
  • फिल्म की शनिवार को कमाई 1.25 करोड़ रुपये रही। 
  • इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 146.70 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
  • फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी मुख्य किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। 

Film awarapan 2 and hanuman ansh box office collection thursday
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब

'हनुमान अंश' ने शनिवार को कितना कमाया?

फिल्म ‘हनुमान अंश’ लगातार कुछ दिनों से बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। इस हफ्ते फिल्म की कमाई में हर दिन मुनाफा देखने को मिला है। 

  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार को 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • वहीं शुक्रवार को फिल्म ने 6.26 करोड़ का करोबार किया। 
  • फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने शनिवार को 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की। 
  • फिल्म ने अपनी रिलीज डेट से अब तक 27. 38 करोड़ का कुल कलेक्शन किया। 
  • फिल्म में शोभिनव सत्या, विहान शेडगे, चंदन आनंद मुख्य भूमिका में है।

Film awarapan 2 and hanuman ansh box office collection thursday
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब

‘टॉक्सिक’ के सामने टिकी ‘हनुमान अंश’

फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में औसत कमाई पर है। मगर इस बड़े बजट की फिल्म के सामने एक छोटे बजट वाली धार्मिक फिल्म हनुमान अंश की कमाई में इजाफा हो रहा है। दस लाख से ओपनिंग करने वाली फिल्म करोड़ों रुपये कमा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed