फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   national-sports-day-bihar-sports-award-pataliputra-sports-complex-players-honoured

बिहार: कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान, CM सम्राट ने सोमन राणा-झंडू कुमार को दी सम्मान राशि

Sat, 29 Aug 2026 09:40 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 09:40 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाटलिपुत्र खेल परिसर में बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और रेफरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 12 खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न दिए गए। वहीं, वंचित बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए उन्हें विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण और खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही सीएम सम्राट चौधरी ने सोमन राणा-झंडू कुमार को सम्मान राशि का चेक दिया है।

विज्ञापन
national-sports-day-bihar-sports-award-pataliputra-sports-complex-players-honoured
पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, सीएम ने सौंपा चेक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉकी के जादूगर स्वर्गीय ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 अगस्त को पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों सोमन राणा और झंडू कुमार को सम्मानित किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री चौधरी ने पुरुषों की F57 शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले सोमन राणा को 30 लाख रुपये और पुरुष पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल करने वाले झंडू कुमार को 15 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। दोनों खिलाड़ियों को समारोह के दौरान अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

'दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने देश का गौरव बढ़ाया है'
सीएम ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने देश का गौरव बढ़ाया है और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर बिहार को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस बीच पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राणा विक्रम सिंह अन्य अतिथियों ने बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अपने हाथों से इनाम की राशि का चेक देकर उनका हौसला बढ़ाया है।

 न्यायाधीश राणा विक्रम सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए परिश्रम, निरंतर प्रयास, लगन और धैर्य सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। खिलाड़ियों के लिए भी यही मूलमंत्र लागू होता है। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे इसी तरह भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करते रहें और राज्य एवं देश का नाम रोशन करें।

खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद ने कहा कि बिहार में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की ओर से नीतिगत और जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों एवं योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया। खिलाड़ियों को सिर्फ अपने खेल को निखारने पर ध्यान देना है, ताकि वे राज्य और देश के लिए ज्यादा से ज्यादा पदक जीतकर प्रदेश और देश का मान बढ़ा सकें।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने उपस्थित लोगों का अभिनंदन करते हुए सम्मानित होने वाले सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का विस्तृत परिचय कराया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है, लेकिन इस वर्ष पैरा खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पिछले एशियन गेम्स में बिहार के पांच खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया था, जबकि इस बार 10 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिनमें चार पैरा खिलाड़ी हैं। यह बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य 2028 ओलंपिक में बिहार के खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाना तथा 2036 ओलंपिक में बिहार के खिलाड़ियों को देश के लिए पदक जीतने लायक बनाना है। सरकार की ओर से सभी प्रयास इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं।

वंचित बच्चों को खेलों से जोड़ने की पहल
कार्यक्रम से पहले आज सुबह बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक विशेष पहल की गई। खेल परिसर के आसपास की झुग्गियों में रहने वाले 100 से अधिक बच्चों को खेल परिसर में फुटबॉल, क्रिकेट, वॉल क्लाइंबिंग, तीरंदाजी आदि खेलों से परिचित कराया गया और उन्हें खेलने का अवसर दिया गया।

यह अनूठा प्रयास वंचित बच्चों को खेल संस्कृति से परिचित कराने तथा उनमें खेल के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। इन बच्चों के बीच खेल प्राधिकरण की ओर से फुटबॉल, क्रिकेट बैट, विकेट, टी-शर्ट, टोपी और नाश्ता भी वितरित किया गया।

इन 12 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
पीयूष राज-एथलेटिक्स
अल्पना कुमारी- रग्बी
सपना कुमारी-रग्बी
श्रुति कुमारी- फुटबॉल
स्नेहा वर्मा-सेपक टाकरा
तुषार-फेंसिंग
मोहम्मद रयान-शतरंज
झंडू कुमार-पावरलिफ्टिंग
सोमन राणा- शॉट पुट
सेतु मिश्रा -एथलेटिक्स
विभास्कर कुमार-एथलेटिक्स
सागर प्रकाश-रग्बी

दिव्यांश राज की माताजी और विभास्कर कुमार के पिताजी ने उनकी ओर से सम्मान ग्रहण किया।

ये भी पढ़ें- सफर होगा सरल: 67 पिलरों पर टिका 9.76 किमी लंबा महासेतु, पटना-उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

प्रशिक्षकों और रेफरी को भी मिला सम्मान

  1. संदीप कुमार- सचिव, बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट

  2. रणजीत राणा-अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी

  3. सुनील कुमार झा-बिहार के पूर्व हॉकी खिलाड़ी

  4. गैविन फरेरा-पूर्व ओलंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, वर्तमान में हॉकी कोच

  5. संजय पाठक-संस्थापक एवं मुख्य कोच, रानी लक्ष्मीबाई अकादमी, सीवान

खिलाड़ियों को दी गई खेल किट
खेल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत साइक्लिंग खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की गई। इनमें प्रिंस कुमार, सोनू कुमार, बादल कुमार, रागिनी कुमारी और सृष्टि कुमारी शामिल हैं। इसके अलावा बिहार स्विमिंग के खिलाड़ी श्रेयांश यादव को भी सम्मानित किया गया। श्रेयांश ने जयपुर में आयोजित 42वीं सब-जूनियर नेशनल एक्वेटिक (तैराकी) चैंपियनशिप की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed