Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Youth power must come forward to build the India of Rajiv Gandhi's dreams: Rishipal
{"_id":"6a86f65d50aef74c3a0a35d8","slug":"video-youth-power-must-come-forward-to-build-the-india-of-rajiv-gandhis-dreams-rishipal-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए युवा शक्ति आगे आए : ऋषिपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए युवा शक्ति आगे आए : ऋषिपाल
जींद। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से वीरवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने की। इस दौरान राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण की दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा और विज्ञान, तकनीक, शिक्षा व संचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव मजबूत हुई। पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने, शिक्षा के विस्तार और तकनीकी विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मतदान का अधिकार देने का निर्णय भी उनकी दूरदर्शी सोच का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को देश की युवा शक्ति पर पूरा भरोसा था। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि उनके विचारों और देश के प्रति समर्पण को जन-जन तक पहुंचाएं तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से कार्य करें। इस अवसर पर जगबीर ढिगाना, पवन दूहन, वजीर गंगोली, राजा कंडेला, राजू लखिना, महिपाल कौशिक, सत्तू ढांडा, संदीप पांचाल, मंजीत सैनी, सुरेश शर्मा, सोनू भारद्वाज, कमल चौहान, विजेंद्र ढाठरथ मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।