बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Unanimous decision to cut off ration and electricity supplies to drug peddlers; Devdhar village in Yamunanagar sounds the bugle

यमुनानगर में देवधर गांव ने फूंका बिगुल, नशा बेचने वालों की राशन-बिजली बंद करने का सर्वसम्मति से फैसला

Naveen Naveen
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:24 AM IST
Unanimous decision to cut off ration and electricity supplies to drug peddlers; Devdhar village in Yamunanagar sounds the bugle
यमुनानगर के देवधर गांव में नशे के बढ़ते कारोबार और युवाओं में स्मैक की लत के खिलाफ पूरा गांव एक मंच पर आ खड़ा हुआ है। गांव की भावी पीढ़ी को बर्बादी के दलदल से बाहर निकालने के लिए ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने एकजुट होकर नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक का सबसे सख्त रुख अपनाया है। आज सरपंच प्रतिनिधि प्रेमचंद शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई ग्राम महापंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि गांव में स्मैक बेचने और इसका सेवन करने वाले संदिग्ध 33 युवाओं की एक विस्तृत सूची तैयार की गई है। उनके खिलाफ सामाजिक व प्रशासनिक स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राशन कार्ड रद्द और बिजली कनेक्शन काटने का कड़ा निर्णय: बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए निर्णय लिया कि सूची में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों के परिवारों को सरकारी राशन डिपो से मिलने वाला राशन तुरंत प्रभाव से बंद करवाने की सिफारिश की जाएगी। यह पाबंदी तब तक लागू रहेगी जब तक कि संबंधित व्यक्ति स्मैक की बिक्री और सेवन से पूरी तरह तौबा नहीं कर लेते। इसके साथ ही पंचायत ने नशा बेचने वालों के बिजली कनेक्शन कटवाने का भी कड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है, ताकि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सीधा सामाजिक और आर्थिक दबाव बनाया जा सके। बच्चों का जीवन बचाने के लिए अब आर-पार की लड़ाई: पंचायत में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में आवाज उठाई कि स्मैक के कारण गांव के अनेक मासूम बच्चों और युवाओं का जीवन पूरी तरह तबाह हो रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है और इस सामाजिक बुराई को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाने या किसी निजी रंजिश के तहत नहीं लिया गया है। इसका एकमात्र उद्देश्य देवधर गांव को पूरी तरह नशामुक्त बनाना और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: आगरा फोर्ट स्टेशन पर जीजा-साले में चले लात-घूंसे, हंगामा

20 Aug 2026

VIDEO: बीएमएएस विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय में प्रदर्शन

20 Aug 2026

झूलेलाल मंदिर में चालिया महोत्सव की धूम, 40 दिन तक चलता है उत्सव, VIDEO

19 Aug 2026

जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता में चहनियां और नगर पालिका इंटर कॉलेज का दबदबा, VIDEO

19 Aug 2026

गड़ई नदी का अवरोध खुला, जलमग्न फसलों से किसानों को मिली राहत; VIDEO

19 Aug 2026
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब ने उत्साह से मनाया हरियाली तीज, VIDEO

19 Aug 2026

उफनाने लगी गंगा, 60 बीघा खेत में पसरा पानी, शहर में कटान; VIDEO

19 Aug 2026
विज्ञापन

विधायक रमेश जायसवाल ने 7.10 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का कराया शिलान्यास; VIDEO

19 Aug 2026

संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मिलेगी नई मजबूती, VIDEO

19 Aug 2026

एडीएम ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश; VIDEO

19 Aug 2026

25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, VIDEO

19 Aug 2026

बबुरी रोड पर पेड़ से टकराया ऑटो, दादी और मासूम बच्चा गंभीर घायल; VIDEO

19 Aug 2026

डॉ. प्रियंका मौर्या ने पीएम मोदी के कार्यों की सराहना की, VIDEO

19 Aug 2026

शहीद वीर अब्दुल हमीद के पार्क के सुंदरीकरण का कार्य शुरू, VIDEO

19 Aug 2026

कालूपुर गांव का संपर्क मार्ग दस साल से बदहाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

19 Aug 2026

अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार छात्रा घायल, VIDEO

19 Aug 2026

संत के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना यात्रा का उद्देश्य, VIDEO

19 Aug 2026

विधि-विधान के साथ शीतला माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई, VIDEO

19 Aug 2026

एडीआरएम ने जंघई जंक्शन का किया निरीक्षण, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश; VIDEO

19 Aug 2026

अमेठी: जलभराव में मकान ढहा, उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मदद के निर्देश दिए

19 Aug 2026

VIDEO: मत्स्य संपदा योजना के लिए आवेदन 24 अगस्त तक

19 Aug 2026

VIDEO: तालाबों का आवंटन शिविर 10 सितंबर को

19 Aug 2026

VIDEO: विकास भवन पहुंचा पशु मित्रों का प्रतिनिधिमंडल, प्रशासन को दी ये चेतावनी

19 Aug 2026

VIDEO: किसानों की जमीन पर शुरू हुआ पुल निर्माण, शिकायत के बाद भी न हुई सुनवाई; हाईकोर्ट में लगाई गुहार

19 Aug 2026

जालंधर में संपत्ति विवाद को लेकर भाई की हत्या

19 Aug 2026

पिथौरागढ़: सरकार के दबाव में वैध मतदाताओं के नाम काट रहा प्रशासन

19 Aug 2026

Meerut: सीसीएसयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में सम्मान समारोह का आयोजन

19 Aug 2026

Meerut: महिला एकता मिलन संस्था ने मनाया तीज मिलन समारोह

19 Aug 2026

कानपुर: तीज महोत्सव का आयोजन, रैंप वॉक कर महिलाओं ने आत्मविश्वास दर्शाया

19 Aug 2026

Meerut: सरधना सीट पर बसपा ने चला जाट कार्ड, विनीत भराला को मैदान में उतारा

19 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed