Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Only one rupee will be accepted as a token gift (shagun) for the boy's wedding.

Jind News: नरवाना खाप का फैसला, लड़के की शादी में लिया जाएगा सिर्फ एक रुपये का शगुन

Sun, 22 Nov 2026 10:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Only one rupee will be accepted as a token gift (shagun) for the boy's wedding.
फोटो 9 नरवाना। कार्यक्रम के दौरान मौजूद 36 बिरादरी के लोग। संवाद
नरवाना। सर्वजातीय नरवाना खाप की ओर से रविवार को शहर के ओवरब्रिज के पास सब्जी मंडी मोड़ पर निर्माणाधीन खाप चबूतरे का शिलान्यास व भूमि पूजन किया गया। इस दौरान नशा मुक्त नरवाना और दहेज मुक्त समाज विषय पर आयोजित कार्यक्रम में खाप ने दो अहम फैसले लिए।
विज्ञापन

खाप के अधीन आने वाले पांच गांवों में 36 बिरादरी के किसी भी परिवार में लड़के की शादी पर लड़की पक्ष से दहेज नहीं लिया जाएगा। केवल एक रुपये का शगुन स्वीकार किया जाएगा। खाप प्रवक्ता किताब सिंह मोर ने मंच से कहा कि लड़के की शादी में किसी प्रकार का दहेज नहीं लिया जाएगा। हालांकि लड़की की शादी में दहेज देने की परंपरा जारी रहने की बात भी उन्होंने कही।
विज्ञापन

इस पर मुख्य वक्ता एसपी जींद उपासना ने कहा कि दहेज प्रथा को समाप्त करना है तो इसकी शुरुआत दोनों पक्षों से करनी होगी। जब लड़के की शादी में दहेज नहीं लेंगे तो लड़की की शादी में भी दहेज क्यों दिया जाए। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित कर इतना काबिल बनाएं कि उन्हें दहेज देने की जरूरत ही न पड़े। नशे के मुद्दे पर खाप पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर नशे के खिलाफ अभियान में साथ देने की सहमति जताई। कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार रामकेश जीवनपुर ने नशे और दहेज के खिलाफ गीतों की प्रस्तुति दी। एसडी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मंच संचालन डॉ. सुशील कौशिक ने किया। इस अवसर पर खाप प्रधान राजबीर मोर, उपप्रधान माला राम, आशुतोष शर्मा, किताब सिंह मोर पार्षद और 36 बिरादरी के लोग मौजूद रहे।

फोटो 9 नरवाना। कार्यक्रम के दौरान मौजूद 36 बिरादरी के लोग। संवाद

फोटो 9 नरवाना। कार्यक्रम के दौरान मौजूद 36 बिरादरी के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed