Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Fire breaks out in garbage near the Head Post Office in Sirsa; fire tenders extinguish the blaze.
{"_id":"6a8695143aeda2106d01fd72","slug":"video-fire-breaks-out-in-garbage-near-the-head-post-office-in-sirsa-fire-tenders-extinguish-the-blaze-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा में मुख्य डाकघर के पास कूड़े में लगी आग, फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में मुख्य डाकघर के पास कूड़े में लगी आग, फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने बुझाई
शहर की मुख्य सड़कों पर बड़े स्तर पर कूड़ा पड़ा हुआ है। आलम यह है कि अब जिस ओर कूड़ा सड़क पर डाला जाता है, वहां से आवागमन बाधित हो रहा है। ऐसे ही हालात मुख्य डाकघर के पास रोड पर डाले गए कचरे से हो गए थे।
ऐसे में अलसुबह किन्हीं अज्ञात कारणों से कूड़े के ढ़ेर में आग लग गई। आग तेजी से कचरे में फैल गई। सुबह के समय सैर करने वाले लोगों ने आग लगने की सूचना फायरबिग्रेड को दी। फायरबिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
जब तक आग पर काबू पाया गया बड़े स्तर पर कूड़ा जल चुका था। वहीं, हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ही अब गुपचुप तरीके से कूड़े में आग लगवा रहा है ताकि शहर में फैले कचरे को कम किया जा सके।
बता दें कि डंपिंग प्वाइंटों के अलावा अब लोग भी अपने अपने घरों के आसपास सूखे कूड़े को इक्ट्ठा कर आ लगा रहे हैं। बड़े स्तर पर अलग अलग एरिया में लोग कूड़े को जला रहे है ताकि कोई अव्यवस्था का माहौल पैदा न हो। अधिकारियों के अनुसार मौजूदा समय में शहर के अंदर 1500 मीट्रिक टन के आसपास कूड़ा जमा हो चुका है। जिसके कारण अव्यवस्था का माहौल पैदा हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।