Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Video of narcotic capsule sales in Jalandhar goes viral; allegations of payment via petrol pump QR scanner; police nab two.
{"_id":"6a86a5e562318d24c0049c6c","slug":"video-video-of-narcotic-capsule-sales-in-jalandhar-goes-viral-allegations-of-payment-via-petrol-pump-qr-scanner-police-nab-two-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में नशीले कैप्सूल की बिक्री का वीडियो वायरल, पेट्रोल पंप के क्यूआर स्कैनर से पेमेंट का आरोप; पुलिस ने 2 दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में नशीले कैप्सूल की बिक्री का वीडियो वायरल, पेट्रोल पंप के क्यूआर स्कैनर से पेमेंट का आरोप; पुलिस ने 2 दबोचे
120 फुटी रोड और बाबू जगजीवन राम चौक के आसपास नशीले कैप्सूल (प्रेगाबालिन) की कथित बिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वायरल वीडियो में कुछ युवक पेट्रोल पंप के क्यूआर स्कैनर के जरिए ऑनलाइन भुगतान करते और कथित तौर पर कमीशन काटकर नकद रकम लेते दिखाई दे रहे हैं। मामले ने इलाके में नशे के कारोबार और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि नशीले पदार्थ खरीदने वाले युवकों से ऑनलाइन भुगतान करवाया जाता है और बदले में करीब 20-25 रुपए कमीशन काटकर कैश दिया जाता है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियों और आरोपों की पूरी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मामले में एसीपी वेस्ट अतिश भाटिया के अनुसार, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-5 और थाना बस्ती बावा खेल में दो मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि मामले से जुड़े 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस इलाके में कथित नशे की बिक्री का आरोप लगा है, उसके आसपास पुलिस चौकी और नशा छुड़ाव केंद्र भी मौजूद हैं। नशा छुड़ाव केंद्र के आसपास कथित तौर पर खाली सिरिंजें और दवाइयों के अवशेष मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच जारी है तथा नशे से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।