फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Ganpati Mahotsav celebrations to kick off across the district tomorrow; events to be held for 3 to 10 days.

हिसार: कल से जिलेभर में गणपति महोत्सव की धूम, तीन से 10 दिन तक होंगे आयोजन

Sat, 12 Sep 2026 05:52 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 12 Sep 2026 05:52 PM IST
Hisar: Ganpati Mahotsav celebrations to kick off across the district tomorrow; events to be held for 3 to 10 days.
हिसार। गणेश महोत्सव के शुभारंभ पर सोमवार को जिलेभर में गणपति बप्पा का आगमन होगा। तब वहां तीन से 10 दिन तक के गणपति महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए शहर में सड़कों के किनारे गणपति प्रतिमाओं के बाजार सजाए गए हैं। शहरी क्षेत्र के साथ ही हांसी, बरवाला, उकलाना तक के श्रद्धालु हिसार से खरीदकर गणेश प्रतिमाएं ले जा रहे हैं। शहर में मुख्य मार्गों समेत मिल गेट रोड पर भी फड़ लगाकर मूर्तियां बेची जा रहीं हैं। आकार और निर्माण सामग्री के आधार पर इनके दाम 100 से 9,000 रुपये तक हैं। मिट्टी, भूसा, बांस की लड़की, प्लास्टर ऑफ पेरिस और रंग निर्माण सामग्री में शामिल हैं। श्रद्धालु आशीष लावट ने बताया कि वह 14 से 18 तक पांच दिवसीय आयोजन कर रहे हैं लेकिन अन्य लोग, तीन, पांच, सात, 10 दिन तक भी गणपति पूजा करते हैं। मॉडल टाउन निवासी रवि कुमार ने बताया कि इस महोत्सव के दौरान सभी भक्त गणपति बप्पा के भजन, कीर्तन करेंगे। कई जगह भंडारा होगा। नागोरी गेट, राजगुरु मार्केट, ऋषिनगर, मिलगेट, आजादनगर, सूर्यनगर में पंडाल भी सजाए जाएंगे। कई महानगरों से आमंत्रित कलाकारों की ओर से विशेष झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी जो आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजकों के मुताबिक दो दशक पहले तक महाराष्ट्र मूल के श्रद्धालु, कारोबारी, सैनिक, शिक्षक, शिक्षार्थी परिवार ही यह आयोजन करते थे लेकिन अब स्थानीय लोग भी कई जगह घरों और स्कूलों समेत कुछ जगह सार्वजनिक पंडाल सजाकर भी गणपति बप्पा का जयघोष कर रहे हैं। आयोजक और विशेष आकर्षण : गणपति महोत्सव के दौरान श्रद्धालु अपनी पसंद की प्रतिमाएं छांट रहे हैं। वह प्रतिमा की सुंदरता, मजबूती, इको फ्रेंडली बनावट को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रतिमा देखने आए लोग मूर्ति ले जाने से पहले वीडियो कॉल करके अपने परिजनों और साथियों की भी सहमति ले रहे हैं। छोटी मूर्तियों को लोग तत्काल अपने साथ ले जा रहे हैं जबकि बड़ी मूर्तियों की अग्रिम बुकिंग की जा रही है। कई आर्ट और म्यूजिकल ग्रुप विशेष झांकियां सजाएंगे। प्रस्तुत की जाने वाली महोत्सव का मुख्य आकर्षण होंगी। गणपति आगमन और विदाई पर रहेगा भावुक पल : गणपति का आगमन और विदाई पर भावुक करने वाला पल रहेगा। अब प्रतिमा को लाने के लिए आतुर रहते हैं। इस कारण गणपति को विदा करते समय अगले बरस तू जल्दी आना की मनौती मांगते हैं। गणपति हमारी मनोकामना पूरी करते हैं। - पिंकी, माॅडल टाउन मैं मोहल्ला सूर्यनगर स्थित अपने रिश्तेदारों के घर मिलने आई हूं। इसी दौरान उनके साथ यहां मूर्ति देखने आई हूं। पसंद आने पर गणपति की मूर्ति खरीदकर जाखल ले जाऊंगी। हमारी कई सहेलियां और पड़ोसी भी गणपति का पूजा करतीं हैं। - गीता, जाखल हमारी सहेलियों ने कीर्तन मंडली बनाई हैं। हम कई प्रकार के धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजन करते रहते हैं। इनमें गणपति महोत्सव का विशेष स्थान है। इस दौरान होने वाले आयोजन लंबे समय से हमारी रुचि का विषय रहते हैं। - आशा, ऋषिनगर बरवाला में मूर्तियों का बाजार छोटा है। इस कारण वहां कम वैरायटी की मूर्तियां उपलब्ध हैं। दाम भी अधिक हैं जबकि यहां वाजिब दाम के साथ ही मूर्तियों की विविधता भी काफी अधिक है। इस कारण हम लोग 30 किमी दूर आए हैं। - रोहतास, हांसी रोड बरवाला गणपति का पूजन करना अच्छा लगता है। हम कुछ साल पहले महाराष्ट्र गए थे। हमने वहां सपरिवार गणपति महोत्सव में भाग लेकर भजन, कीर्तन किया था। उन यादों को सहेजने और यादों को ताजा रखने के लिए गणपति महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। - सपना, सेक्टर 16-17 मैं तीन साल से गणपति पूजन कर रही हूं। हर साल मूर्ति का आकार बढ़कर लिया जा रहा है। इस आयोजन में सभी परिजनों के साथ ही कई पड़ोसियों का भी हर सहयोग मिल रहा है। आयोजन के दौरान दिन-रात भजन, कीर्तन किए जा रहे हैं। - सुलोचना भाकर, न्यू ऋषिनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: बिजली पेंशन अदालत में पेंशन संबंधी समस्याएं सुनी गईं

12 Sep 2026

लुधियाना में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

12 Sep 2026

नितिन हत्याकांड: मुख्य आरोपी मिट्ठू के घर चला बुलडोजर, फरार होने पर प्रशासन की कार्रवाई

12 Sep 2026

मेरठ: 17वीं मास्टर वैभव टी-20 ट्रॉफी का उद्घाटन मुकाबला, मेरठ रेड और मुजफ्फरनगर के बीच हुआ रोमांचक मैच

12 Sep 2026

मेरठ में मास्टर वैभव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, अतिथियों ने खिलाड़ियों से किया परिचय

12 Sep 2026
विज्ञापन

धर्मशाला: बारिश से कोतवाली-खनियारा सड़क का 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त

12 Sep 2026

वीडियो: सोलन में फुटबॉल का रोमांच, तीसरे दिन के शुरू हुए मुकाबले

12 Sep 2026
विज्ञापन

Video: लखनऊ में टेनिस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

12 Sep 2026

औरैया: बाजारों में सजीं विघ्नहर्ता की मनमोहक मूर्तियां, 150 से 11 हजार रुपये तक है कीमत

12 Sep 2026

खबर का असर: मां की पीठ पर स्कूल जाने वाले दिव्यांग छात्र को मिली मोटराइज्ड साइकिल, दिया दिल से धन्यवाद

12 Sep 2026

चित्रकूट: आस्था के घाट फिर पानी में: मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा, डूबीं घाटों की सीढ़ियां

12 Sep 2026

मंडी: जर्जर मकानों से पक्के आशियानों तक पहुंच रहे गरीब परिवार, सरकाघाट में 51 परिवारों को मिले डेढ़-डेढ़ लाख

12 Sep 2026

दीप प्रज्ज्वलित कर जनपद न्यायाधीश ने किया लोक अदालत का शुभारंभ, जानकारी देतीं सचिव ईशा त्रिपाठी

12 Sep 2026

पंचकूला में लगी लोक अदालत, चालान भरने के लिए लोगों की लाइनें लगी

12 Sep 2026

VIDEO: आधी रात दो मकानों में घुसे बदमाश, तीन राउंड फायरिंग से दहशत, रामवती के घर से जेवरात समेत सामान चोरी

12 Sep 2026

फतेहाबाद के टोहाना में 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निशुल्क आंखों का जांच कैंप

12 Sep 2026

महिला से छिनैती करने वाला शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

12 Sep 2026

खाना खाकर निकले, फिर नहीं लौटे: फरीदाबाद में रात भर तलाश करता रहा परिवार, ट्रेन की चपेट से शख्स की मौत

12 Sep 2026

VIDEO: दवा लेने गए व्यापारी को सरेआम पीटा, 12 हजार रुपये छीनने का आरोप

12 Sep 2026

VIDEO: देखिये मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर का नजारा... फर्श पर इलाज, दावों का जनाजा

12 Sep 2026

VIDEO: मांट में तीन बन परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

12 Sep 2026

कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मियों की हड़ताल में फंसा नया पेंच, ठेकेदारों ने पुराने कर्मियों को काम पर लेने से किया इंकार

12 Sep 2026

फतेहाबाद में डीएमसी ने खुद लगवाई बर्खास्त और सस्पेंड कर्मचारियों की हाजिरी, जिले में काम पर लौटे सफाई कर्मचारी

12 Sep 2026

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर फूलों से सजा हरिमंदिर साहिब

12 Sep 2026

जालंधर में पुलिस फायरिंग में डोनी बल गैंग से जुड़ा बदमाश गोली लगने से घायल

12 Sep 2026

गाजियाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल में खेल वसंत उत्सव, कक्षा दो और तीन के छात्रों ने लिया प्रतियोगिता में भाग

12 Sep 2026

हमीरपुर: खैरी गो अभ्यारण्य की बदलेगी व्यवस्था, निजी संस्था संभालेगी 200 गोवंश

अमर उजाला शिक्षक सम्मान: छात्रों ने वोट कर चुने अपने पसंदीदा गुरु, शिक्षकों में आज खासा उत्साह

12 Sep 2026

Video: लखनऊ में आयुर्वेद में बीआईएस मानकों और ई-औषधि पोर्टल पर हुआ मंथन

12 Sep 2026

Video: लखनऊ में दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ

12 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed