{"_id":"6aa4eca6f7cb2eb5120772c5","slug":"video-crowd-of-devotees-surges-for-the-teen-ban-parikrama-in-mant-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मांट में तीन बन परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मांट में तीन बन परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मांट। मांट तहसील के मुख्य द्वार से शनिवार को राधा रानी तीन वन परिक्रमा का 34वां सोपान शुरू हुआ। बंसीवट के संत वृन्दावन दास जी महाराज के सानिध्य में सुबह 8 बजे यह परिक्रमा प्रारंभ हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। यह परिक्रमा पिछले 34 महीनों से लगातार जारी है।
परिक्रमा मांट से चलकर सीधे राधारानी मानसरोवर पहुंची। रास्ते में गांव भीम में ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और बाल भोग वितरित किया। इसके बाद परिक्रमा बेलवन स्थित महालक्ष्मी मंदिर के लिए रवाना हुई। मंदिर परिसर में भोजन प्रसादी के बाद श्रद्धालुओं द्वारा नृत्य और गायन किया जाएगा।
संत वृन्दावन दास महाराज ने बताया कि कुछ लोगों के साथ शुरू हुई इस परिक्रमा में अब एक हजार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि तीन वन की परिक्रमा से चौरासी कोस परिक्रमा का पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने क्षेत्र के अन्य लोगों से भी परिक्रमा में शामिल होने की अपील की।प्रत्येक परिक्रमा में गोरे दाऊजी मंदिर सेवा समिति से जुड़े कार्यकर्ता शीतल जल की सेवा प्रदान करते हैं। परिक्रमा में वरिष्ठ अधिवक्ता मथुरेश नारायण भी शामिल थे, जिन्होंने परिक्रमा के महत्व के बारे में जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।