फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Garbage collection vehicles arrived in the morning, and in the afternoon, 653 workers stepped out with brooms.

Hisar News: सुबह कचरा उठाने वाली गाड़ियां पहुंचीं, दोपहर बाद 653 कर्मचारी झाड़ू लेकर उतरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Garbage collection vehicles arrived in the morning, and in the afternoon, 653 workers stepped out with brooms.
हिसार। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के 38वें दिन शनिवार को सुबह कचरा उठाने वाली गाड़ियां शहर के सभी वार्डों में पहुंचीं। दोपहर बाद निगम के 403 कर्मचारियों और निजी एजेंसी के 250 कर्मियों समेत 653 कर्मचारी झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे। गाड़ियां पहुंचने पर लोग भी कचरा लेकर उनके पास पहुंचे। निगम ने तीन दिन तक गीला-सूखा कचरा एक साथ डालने की राहत दी है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों के अनुसार शनिवार को 680 में से 403 कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वाइन की। निजी एजेंसी के 250 कर्मचारी भी सफाई में जुटे। 20 वार्डों में करीब 140 गाड़ियों ने दिनभर चक्कर लगाकर कचरा उठाया। दोपहर बाद मार्केट एरिया समेत सड़कों पर झाड़ू लगने का काम शुरू हुआ। रविवार को अवकाश के दिन भी सफाई जारी रहेगी। सड़कों और गलियों में जमा करीब 6500 टन कचरा एक सप्ताह में उठाने के लिए निगम ने एक्शन प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे निगम कर्मचारी गेट पर एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने यूनियन प्रधान सुरेंद्र गोलू और कर्मचारी नेता पवन की रिहाई तक काम पर लौटने से इन्कार कर दिया। महिला कर्मचारियों ने भी कहा कि मांगें पूरी होने और सभी कर्मचारियों की बहाली तक वे काम नहीं करेंगी। कर्मचारियों ने कहा कि उनके लिए लड़ने वाले यूनियन नेताओं को छोड़कर वे ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सहमति बनने के बाद मांगें पूरी होंगी, इसलिए इस तरह अड़ने का औचित्य नहीं है। उन्होंने यूनियन प्रधान सुरेंद्र गोलू और कर्मचारी नेता पवन की जमानत के लिए याचिका दायर करने की बात कही। यूनियन सचिव अनिल डोली ने बताया कि सोमवार को दोनों की जमानत कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके बाद दोपहर बाद सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए। सफाई गाड़ियों के साथ तैनात पुलिस बल को भी हटा लिया गया।

28 कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, पोर्टल से गायब मिला नाम

नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान 28 कर्मचारियों को निलंबित तथा बर्खास्त किया गया था। शनिवार को इन कर्मचारियों के नाम हाजिरी दर्ज कराने के लिए पोर्टल पर दिखाई नहीं दिए। निगम अधिकारियों ने बताया कि दो-तीन दिन में उच्च अधिकारियों का पत्र मिलने के बाद मुख्यालय से पोर्टल अपडेट किया जाएगा और कर्मचारियों के नाम शामिल किए जाएंगे। शनिवार को 680 में से 403 कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। रविवार को भी कर्मचारी ड्यूटी पर आएंगे।

7 दिन में हटेगा 6500 टन कचरा

निगम की सड़कों और गलियों में करीब 6500 टन कचरा पड़ा सड़ रहा है। अब अतिरिक्त चक्कर लगाकर एजेंसी से इसका उठान कराया जाएगा। निगम अधिकारियों ने एक सप्ताह में पूरे शहर को साफ करने का दावा किया है। प्लाटों में डाले गए कचरे को भी निगम कर्मचारियों की मदद से उठाया जाएगा। सड़कों, चौक-चौराहों, ग्रीन बेल्ट और गलियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।


सेक्टरों व मार्केट में हुई सफाई

रोड स्वीपिंग के लिए नियुक्त एजेंसी के कर्मचारियों ने सड़कों पर झाड़ू लगाई। सेक्टरों और मार्केट एरिया में सफाई कराई गई। हड़ताल के दौरान निगम के 40 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त या खराब हो गए थे। शनिवार को इन वाहनों को दुरुस्त कराया गया। सोमवार से इनका इस्तेमाल भी सफाई कार्य में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed