फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dial 112 will transport candidates stuck in traffic jams, and riders will remain deployed

Hisar News: जाम में फंसे अभ्यर्थियों को पहुंचाएगी डायल 112 और राइडर रहेंगे तैनात

Sat, 12 Sep 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 12 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dial 112 will transport candidates stuck in traffic jams, and riders will remain deployed
हिसार। जिले में पहली बार आयोजित हो रही संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए यूपीएससी के तीन ऑब्जर्वर हिसार पहुंचे और रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए बनाए गए पांचों केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास जाम की स्थिति बनने पर डायल 112 की पुलिस गाड़ियां और पुलिस राइडर अभ्यर्थियों की मदद करेंगे। जरूरत पड़ने पर पुलिस अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचाने में भी सहयोग करेगी।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि पांच केंद्रों पर 1439 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रवेश के लिए फेस ऑथेंटिकेशन एप का इस्तेमाल होगा और अभ्यर्थियों को तीन स्तर की जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। रोडवेज की ओर से परीक्षा के दिन विशेष बसें भी संचालित की जाएंगी। केंद्रों के चारों ओर 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक गणित और दूसरी पारी दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक सामान्य पात्रता परीक्षा की होगी। परीक्षा केंद्रों में गुरु गोरखनाथ जी राजकीय महाविद्यालय के दो केंद्र, पीएमश्री जीएसएसएस जहाजपुल, पीएमश्री जीजीएसएसएस गंगवा और एचएयू परिसर का स्कूल शामिल है। परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-23382703 और 011-23381131 जारी किए गए हैं।

डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक
परीक्षा की तैयारियों को लेकर शनिवार को उपायुक्त महेंद्र पाल ने यूपीएससी और परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरिटेंडेंट और सुपरवाइजर की ड्यूटी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। यूपीएससी से आए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर गौतम गंभीर ने एनडीए परीक्षा के आयोजन से संबंधित दिशा-निर्देशों और तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed