{"_id":"6aa59483a94931be230496e0","slug":"vc-search-committee-for-gju-approved-after-three-meetings-hisar-news-c-21-hsr1020-950490-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तीन बैठकों के बाद जीजेयू में वीसी सर्च कमेटी को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तीन बैठकों के बाद जीजेयू में वीसी सर्च कमेटी को मंजूरी
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में वाइस चांसलर की नियुक्ति की प्रक्रिया शनिवार को आगे बढ़ी। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (ईसी) की शाम 3:30 बजे शॉर्ट नोटिस पर बुलाई गई आपात बैठक में वीसी के लिए सर्च कमेटी को मंजूरी दी गई।
बैठक की सूचना सदस्यों को शुक्रवार को ही भेजी गई थी। कम समय में बैठक बुलाए जाने को लेकर विश्वविद्यालय में चर्चा रही। बताया जा रहा है कि सर्च कमेटी के गठन की प्रक्रिया में तकनीकी खामी सामने आने के कारण दोबारा बैठक बुलानी पड़ी। इससे पहले 18 अगस्त को तत्कालीन कार्यकारी व्यवस्था के तहत ईसी की बैठक हुई थी। इसमें नए वीसी की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी के दो सदस्यों के नाम चुने गए थे। शनिवार की बैठक में प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सर्च कमेटी को मंजूरी दी गई।
122 ने किया है वीसी पद के लिए आवेदन
जीजेयू के पूर्व वीसी प्रो. नरसीराम बिश्नोई का कार्यकाल 2 मई 2026 तक था। इसके बाद उन्हें ही विश्वविद्यालय के कुलपति का चार्ज दिया गया था। नए कुलपति की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें कुल 122 दावेदारों ने आवेदन किया है। इनमें पूर्व वीसी प्रो. नरसीराम बिश्नोई भी शामिल हैं। नियमानुसार कुलपति पद के दावेदारों में से चयन के लिए सर्च कमेटी का गठन जरूरी है। अब कमेटी को मंजूरी मिलने के बाद वीसी के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।