{"_id":"6aa59683552cc1107e03cd4c","slug":"a-gym-hall-will-be-built-in-bhakalana-at-a-cost-of-hisar-news-c-21-hsr1020-950435-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: भकलाना में 10.87 लाख से बनेगा जिम हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: भकलाना में 10.87 लाख से बनेगा जिम हॉल
Sat, 12 Sep 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
बास क्षेत्र के गांव भकलाना में जिम हॉल की नींव रखते विधायक जस्सी पेटवाड़।
बास। गांव भकलाना के युवाओं को अब व्यायाम और फिटनेस के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विधायक जस्सी पेटवाड़ ने शनिवार को ग्रामीणों के साथ विधायक निधि से 10.87 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जिम हॉल की नींव रखी। निर्माण पूरा होने के बाद युवाओं को गांव में ही शारीरिक फिटनेस और व्यायाम की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विधायक जने कहा कि युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों और खेलों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। युवा देश और समाज की ताकत हैं। गांव स्तर पर खेल और फिटनेस की सुविधाएं मिलने से उनकी प्रतिभा निखरेगी और वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।
उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल और व्यायाम से जोड़कर नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने की दिशा में भी मजबूत कदम उठाया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के लिए सुविधाओं का विस्तार जरूरी है ताकि वे अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा में लगा सकें।
विज्ञापन
पेटवाड़ ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित सुविधाएं और मंच देने की है। इसी सोच के साथ विकास कार्यों के अलावा युवाओं से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांव का विकास प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ खेल व स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार भी जरूरी है। आने वाले समय में गांवों में विकास कार्यों और युवाओं से जुड़ीं सुविधाओं को गति देने के प्रयास जारी रहेंगे।