{"_id":"67b86d932c5f87dc3b0303ea","slug":"video-workshop-on-prevention-of-sexual-harassment-held-in-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नोए़डा में यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नोए़डा में यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर हुई कार्यशाला
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 05:42 PM IST
Link Copied
नोएडा सेक्टर 62 स्थित राष्ट्रीय होटल प्रबंधन और खानपान प्रौद्योगिकी परिषद और भारतीय पाककला संस्थान की ओर पॉश कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर जागरुक किया गया। जहां दोनो संस्थानों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान प्रमुख रुप से मौजूद शैक्षणिक प्रभारी सतवीर सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को सचेत रहने के लिए कहा। वक्ता के तौर पर मौजूद सर्वोच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता अनुपमा नारंग ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता अनुजा सक्सेना और रिटायर्ड सरकारी अधिकारी डॉ. अराधना ने बताया कि पुलिस सहायता के लिए भी लगातार मिशन शक्ति जैसे अभियान चलाकर महिलाओं को सुरक्षित वातारवरण दिया जा रहा है। ऐसे में सभी को खुद भी सचेत रहने की जरुरत है ताकि इस समय के चैलेंजिंग दुनिया में खुद को आगे बढ़ाने के साथ साथ सुरक्षित और आत्मविश्वास से ओतप्रोत रख सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।