{"_id":"6a9072999e5f7c0c2405b4cc","slug":"plot-allotted-for-school-basement-rented-out-to-gym-noida-news-c-23-1-lko1064-104413-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूल के लिए आवंटित भूखंड, किराए पर जिम को दे दिया बेसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूल के लिए आवंटित भूखंड, किराए पर जिम को दे दिया बेसमेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क-3 में बच्चों को पढ़ाने के लिए रियायती दरों पर संस्थागत भूखंड लेने के बाद उसका व्यावसायिक उपयोग निजी स्कूल ने शुरू कर दिया। अब ग्रेनो प्राधिकरण ने व्यावसायिक उपयोग तुरंत बंद कराने के लिए नोटिस स्कूल प्रबंधन को दिया है।
ग्रेनो प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम ने नोटिस में कहा है कि उन्हें एक शिकायत मिली है। इसमें स्कूूल परिसर के बेसमेंट में जिम संचालित होने की बात कही गई है। नोलेज पार्क स्थित भूखंड 12/2 संस्थागत उपयोग के लिए आवंटित है। इस भूखंड पर व्यावसायिक उपयोग की अनुमति नहीं है। इस तरह की गतिविधि से प्राधिकरण की भी छवि धूमिल हो रही हैै। इसे तत्काल बंद कराएं और अवगत कराएं। ऐसा नहीं करने के लिए अग्रिम कार्यवाही के लिए खुद जिम्मेदार होंगे।
वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने किसी थर्ड पार्टी को व्यावसायिक उपयोग के लिए जिम का संचालन करने के लिए बेसमेंट दिया है। इससे संस्थान में जिम का उपयोग करने के लिए बाहर से आने वाले लोगों से बच्चों के लिए का असुरक्षा का भी भय बना रहता है। इसी लिए प्राधिकरण से जिम तत्काल स्कूल परिसर में बंद कराने की मांग की थी।