अगर आप भी इस रक्षाबंधन अपनी बहन को कोई ऐसा तोहफा देना चाहते हैं, जो उसके हमेशा काम आए? तो फिर आप अपनी बहन का नाम अटल पेंशन योजना से जोड़ सकते हैं जिसमें उसे बुढ़ापे में भी हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिलेगी।
{"_id":"6a9116cb2d3b97cefb03cf2e","slug":"raksha-bandhan-2026-how-how-to-apply-for-the-atal-pension-yojana-for-your-sister-2026-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राखी 2026 विशेष: रक्षाबंधन पर बहन को दें पेंशन का तोहफा, बुढ़ापे में हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
राखी 2026 विशेष: रक्षाबंधन पर बहन को दें पेंशन का तोहफा, बुढ़ापे में हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये
Fri, 28 Aug 2026 10:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:34 AM IST
सार
रक्षाबंधन के मौके पर आप अपनी बहन को कोई गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आप उनके नाम पर अटल पेंशन योजना में निवेश करके उनको आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बहन का नाम अटल पेंशन योजना से कैसे जोड़ें?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर बहन का नाम अटल पेंशन योजना से कैसे जोड़ें?
- फोटो : Adobe Stock
कौन कर सकता है अटल पेंशन योजना में निवेश?
- आपकी बहन भारत की नागरिक होनी चाहिए
- आपकी बहन की उम्र 18-40 साल के बीच होनी चाहिेए
- आपकी बहन करदाता नहीं होनी चाहिए
- साथ ही आपकी बहन के नाम पर एक एक्टिव बैंक खाता होना चाहिए
रक्षाबंधन पर बहन का नाम अटल पेंशन योजना से कैसे जोड़ें?
- फोटो : Adobe Stock
आपको बहन के लिए कितना करना होगा निवेश और कितनी मिलेगी पेंशन?
- अटल पेंशन योजना में उम्र और पेंशन प्लान के हिसाब से हर महीने निवेश करना होता है
- इसमें आप हर महीने 1000 रुपये के पेंशन प्लान से लेकर 5000 रुपये तक के पेंशन प्लान में से कोई भी चुन सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बहन का नाम अटल पेंशन योजना से कैसे जोड़ें?
- फोटो : Adobe Stock
- अब मान लीजिए कि आपकी बहन की उम्र 18 साल है और आप उनके लिए 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुनते हैं, तो आपका हर महीने का प्रीमियम 210 रुपये होगा
- वहीं, अगर आपकी बहन की उम्र 30 साल है तो 5000 रुपये वाले पेंशन प्लान के लिए आपको हर महीने 577 रुपये निवेश करने होंगे
नोट:- इस योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद मासिक पेंशन का लाभ लेने के लिए आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बहन का नाम अटल पेंशन योजना से कैसे जोड़ें?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे बहन का नाम जुड़वाएं अटल पेंशन योजना से?
- सबसे पहले अपनी बहन को लेकर बैंक जाएं और संबंधित अधिकारी से मिलें
- यहां पर आपको योजना के बारे में, पेंशन प्लान और प्रीमियम की जानकारी दी जाती है
- फिर आपकी बहन की केवाईसी होगी और योजना से नाम जोड़ दिया जाएगा
- इसके बाद बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाएगा जिससे हर महीने अपने आप प्रीमियम कट जाएगा
- ऐसा करके आपकी बहन का नाम अटल पेंशन योजना से जुड़ जाएगा