फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षाबंधन 2026: अर्पिता ने सलमान को बांधी राखी, रवि किशन का फोटो वायरल; कृति का रक्षाबंधन पर क्रिप्टिक पोस्ट

Fri, 28 Aug 2026 07:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 28 Aug 2026 07:36 PM IST
सार

Celebs Celebrate Raksha Bandhan: सलमान खान से लेकर कंगना रनौत तक शुक्रवार को बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। कई सेलेब्स ने इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए डालते हैं एक नजर...

विज्ञापन
Salman Khan ravi kishan Kangana Ranaut and other celebs celebrate Raksha Bandhan on festive see their photos
सेलेब्स ने यूं मानाया रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
पूरे देश में धूम-धाम के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने तरीके से इस त्योहार को मना रहे हैं। सलमान खान से लेकर कंगना रनौत तक और संजय दत्त से लेकर अर्जुन कपूर तक, कई सेलेब्स ने अपने जश्न और त्योहार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। यहां देखें तस्वीरें और जानें कैसा रहा सेलेब्स का रक्षाबंधन?
Salman Khan ravi kishan Kangana Ranaut and other celebs celebrate Raksha Bandhan on festive see their photos
अपने भाई और भाभी के साथ कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना की पोस्ट में क्या?
कंगना रनौत ने भी अपने भाई के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है। कंगना ने अपने भाई को राखी बांधते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा...
  • मेरे प्यारे भाई, मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि ये प्रेम का बंधन है, जो मैंने तुम्हारे हाथ पर बांधा है, ये सदा तुम्हारी रक्षा करो। 
  • तुम हमारे माता पिता की सेवा करो। कुल की गरिमा बढ़ाओ। 
  • पत्नी का सदा कल्याण करो। संतान की हमेशा रक्षा करो और सदा जीवन से संतुष्ट रहो। 
  • मेरे प्यारे भाई मैं सदा तुम्हें स्वस्थ और समृद्ध देखूं। 
  • मेरे लिए तुम मेरे माता पिता की छवि हो तुम्हारा प्रेम और संरक्षण मुझे सदा मिले। 
  • सब भाईयों को इस अति प्रिय पर्व की बहुत शुभ कामनाएं। 
  • रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकमनाएं।
Salman Khan ravi kishan Kangana Ranaut and other celebs celebrate Raksha Bandhan on festive see their photos
सुनील शेट्टी के परिवार की पुरानी तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@suniel.shetty
सुनील शेट्टी ने दी रक्षाबंधन की बधाई
सुनील शेट्टी ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने परिवार की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा 'कुछ रिश्ते कभी नहीं बदलते। सिर्फ तस्वीरें बदलती हैं। हमारी इस छोटी सी दुनिया से लेकर जिंदगी में हमें जो कुछ भी मिला है, वहां तक... मेरी बहनें हमेशा मेरे साथ रहने वाले 'घर' का एक हिस्सा रही हैं। रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। तुम्हारा भाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan ravi kishan Kangana Ranaut and other celebs celebrate Raksha Bandhan on festive see their photos
बहन के साथ अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार ने बहन को दी बधाई
अक्षय कुमार ने अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन के मौके पर एक तस्वीर शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा 'रिश्ता वो, जिसमें नोक झोंक भी है और हर मुश्किल में साथ भी है। हर भाई बहन को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
Salman Khan ravi kishan Kangana Ranaut and other celebs celebrate Raksha Bandhan on festive see their photos
भाइयों के साथ प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम@realpz
प्रीति जिंटा ने सभी को दी बधाई
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने रक्षाबंधन के त्योहार पर सोशल मीडिया पर कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा 'आप सभी को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, जो आज इसे मना रहे हैं। मेरे उन दोनों साथियों को भी जिनके साथ मैंने शरारतें कीं, खुशियां बांटीं और जिंदगी के हर पल को जिया। आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed