फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Green belt inaugurated, 21000 saplings planted

Noida News: हरित पट्टी का लोकार्पण, 21000 पौधे लगाए गए

Thu, 27 Aug 2026 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Green belt inaugurated, 21000 saplings planted
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-32 में आज छह एकड़ की हरित पट्टी का लोकार्पण किया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया। यह हरित पट्टी प्राधिकरण ने एवेरी डेनिसन कंपनी को गोद लेने के लिए दी थी। इसमें करीब 21000 पौधे लगाए गए हैं और एक लॉन विकसित किया गया है। यह हरित पट्टी पूरे वर्ष फूल देने वाले वृक्षों और मियावाकी वृक्षारोपण से सुसज्जित है। इस कार्य को गिव मी ट्रीज संस्था ने एवेरी डेनिसन के लिए किया। कंपनी ने निकट भविष्य में पास के गोल चक्कर को भी विकसित करने में रुचि दिखाई है। यमुना प्राधिकरण ने वर्ष 2026-27 में 77007 पौधों के लक्ष्य के मुकाबले 1,50,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed