फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Movement of vehicles will be made safe

Noida News: वाहनों की आवाजाही की जाएगी सुरक्षित

Thu, 27 Aug 2026 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Movement of vehicles will be made safe
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-पी3 के पास मुख्य सड़क पर हवेलिया नाला पर वाहनों की आवाजाही सुरक्षित बनाई जाएगी। सीईओ रवि कुमार एनजी के आदेश पर नया पुल बनाए जाने तक यहां आरसीसी के जर्सी बैरियर लगाए जाएंगे। मौजूदा रेलिंग जर्जर होने और गहरे नाले में गंदे पानी के तेज बहाव से यहां हादसे का खतरा बना रहता है। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों की तरफ से लगातार यहां बनी असुरक्षा को देखते हुए बैरिकेड कराए जाने की मांग की जा रही थी। इसके बाद यहां नया पुल बनाए जाने की योजना बनी। हालांकि, इसमें अभी कुछ तकनीकी अड़चने हैं जिससे पुल बनने में कुछ समय लगेगा। इस पुल के बनने तक जर्सी बैरियर लगा इसे सुरक्षित बनाया जाएगा। इस काम पर करीब 2.35 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। अगले महीने की शुरुआत में ही एजेंसी को चयन करने की प्रक्रिया भी प्राधिकरण पूरा कर लेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed